गुलाब के पौधों के लिए लौकी छिलके से बनाएं झटपट फर्टिलाइज़र, जानें सही तरीका

Plant Care: गुलाब के पौधों की सुंदरता और ताजगी बनाए रखने के लिए उन्हें सही पोषण की आवश्यकता होती है, और इसके लिए आपको महंगे केमिकल फर्टिलाइज़र की जरूरत नहीं है। लौकी के छिलकों से बने प्राकृतिक फर्टिलाइज़र का इस्तेमाल न केवल पौधों के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह आसानी से घर पर तैयार भी किया जा सकता है।
Rose Plant

Plant Care: गुलाब के पौधे घर की सुंदरता को और भी बढ़ाते हैं विशेष रूप से जब यह बाल्कनी गार्डन या छत पर खिले होते हैं। गुलाब के आकर्षण फूल न केवल आंखों को आकर्षित करते हैं बल्कि उनकी मनमोहन खुशबू से पूरा वातावरण महक उठता है। गुलाब की देखभाल में समय और ध्यान देना जरूरी होता है क्योंकि अगर इन्हें सही तरीके से पानी धूप और पोषण ना मिले तो यह सूखने लगते हैं।

हालांकि, कई बार लोगों को पौधे लगाने का शौक तो होता है। लेकिन समय की कमी या जानकारी की कमी होने के कारण कई लोग इन पौधों की सही देखभाल नहीं कर पाते हैं, जिससे गुलाब के पौधे मुरझा जाते हैं। इसलिए गुलाब की अच्छी से देखभाल करना जैसे नियमित पानी देना, उचित स्थान पर रखना और समय-समय पर छंटाई करना बहुत आवश्यक होता है, ताकि यह लंबे समय तक खूबसूरत और ताजे बने रहे।

गुलाब के पौधों की देखभाल

घर पर गुलाब के पौधों के लिए नेचुरल फर्टिलाइजर बनाना बेहद आसान और किफायती तरीका है। इसके लिए आपको बस लौकी के छिलके, अनाज का पानी और थोड़ा सा नमक चाहिए। लौकी के छिलके में मौजूद जिंक और विटामिन बी 1 पौधों की मिट्टी को पोषण प्रदान करते हैं जिससे गुलाब के पौधों की ग्रोथ बेहतर होती है।

इसके अलावा अनाज का पानी पौधों को आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर करता है। जबकि नमक मिट्टी में खनिजों की संतुलित मात्रा बनाए रखना है। इस प्राकृतिक खाद का नियमित रूप से उपयोग करने से गुलाब के पौधों में ताजगी आती है और फूलों की संख्या भी बढ़ सकती है, जिससे आपके घर का माहौल और भी खूबसूरत बन सकता है।

कैसे बनाएं लौकी का फर्टिलाइजर

लौकी के छिलकों से प्राकृतिक खाद बनाने की प्रक्रिया बहुत आसान और प्रभावी है। सबसे पहले लौकी के छिलकों को एक बॉल में इकट्ठा करें और उसमें 1 लीटर पानी डालकर, इसे दो-तीन दिनों के लिए किसी अंधेरे स्थान पर रख दें। इसके बाद लौकी के छिलकों को जार में डालकर अच्छे से पीस लें। अब एक बॉल में 1 लीटर अनाज का पानी जैसे चावल दाल या गेहूं का पानी आप ले सकते हैं और उसमें तैयार पेस्ट डालें।

इसके बाद दो छोटी चम्मच नमक मिलाकर इस मिश्रण को पतला कर लें। अब यह प्राकृतिक लिक्विड फर्टिलाइजर तैयार है। जिसे आप आसानी से अपने गुलाब के पौधों में डाल सकते हैं। यह खाद पौधों की ग्रोथ को बढ़ावा देती है और फूलों की ताजगी और संख्या में वृद्धि करती है।

कैसे करें लौकी के फर्टिलाइजर का इस्तेमाल

गुलाब के पौधों में इस प्राकृतिक फर्टिलाइजर का इस्तेमाल शुभ है या शाम किसी एक समय करना सबसे अच्छा होता है। खाद डालने से पहले पौधे की मिट्टी को थोड़ा खोदना जरूरी है, ताकि फर्टिलाइजर आसानी से मिट्टी में समा सके। फिर लौकी के छिलकों से बने खाद को अच्छे से मिट्टी में डालें और सुनिश्चित करें कि यह पूरी तरह से समा जाए।

खाद डालने के बाद एक से दो चम्मच नमक भी डालना चाहिए, क्योंकि नमक मिट्टी के खनिज संतुलन को बनाए रखता है और पौधों को अतिरिक्त पोषण प्रदान करता है। इस विधि से पौधे में पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है जिससे गुलाब के फूल अधिक मिलते हैं और पौधा स्वस्थ रहता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews