मुरझाए गुलाब के पौधे को फिर से हरा-भरा बनाएंगे ये आसान घरेलू नुस्खे, आज ही करें ट्राई

Plant Care: अगर आपके गुलाब के पौधे मुरझा गए हैं और डालियों से हरियाली गायब हो गई है, तो चिंता न करें। कुछ आसान घरेलू नुस्खों की मदद से आप इन्हें फिर से हरा-भरा बना सकते हैं। इन नुस्खों में इस्तेमाल होने वाली चीजें आपके घर में ही आसानी से मिल जाएंगी और इन्हें अपनाना भी बेहद आसान है।
Rose Plant

Plant Care: गुलाब के फूल अपने खूबसूरती और मनमोहन रंगों के कारण हर किसी को आकर्षित करते हैं और यही वजह है कि यह लगभग हर बगीचे में देखने को मिलते हैं। हालांकि, गुलाब के पौधों को स्वस्थ और हरा भरा बनाए रखना आसान नहीं होता है खासकर जब समय की कमी हो।

सही देखभाल और पोषण के बिना यह पौधे मुरझाने लगते हैं और उनकी सुंदरता फीकी पड़ जाती है। अगर आप भी अपने गुलाब के पौधों में फिर से जान डालना चाहते हैं और उन में भरपूर फूल खिलाना चाहते हैं, तो कुछ खास घरेलू उपाय की मदद से यह मुमकिन है। आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे कि गुलाब के पौधों की अच्छी देखभाल के लिए आप क्या-क्या कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं।

सामग्री:

दालचीनी 1 छोटा टुकड़ा
पानी एक कप
एक चम्‍मच चायपत्ती

कैसे बनाएं लिक्विड फ़र्टिलाइज़र

गुलाब के मुरझाए पौधों को फिर से हरा-भरा बनाने के लिए आप दालचीनी और चाय पत्ती का पौष्टिक पानी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए एक बर्तन में एक कप पानी लें और उसमें एक इंच दालचीनी का टुकड़ा और एक बड़ा चम्मच चाय पत्ती डालें।

इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें, ताकि पानी में दालचीनी और चाय पत्ती के गुण अच्छे से घुल जाएं। 1 घंटे बाद इसे छानकर इसके ठोस कण अलग कर लें। अब यह पोषक तत्वों से भरपूर पानी आपके गुलाब के पौधों के लिए तैयार है, जिसका उपयोग पौधों को पोषण देकर उन्हें फिर से ताजगी और हरियाली प्रदान करने के लिए किया जा सकता है।

कैसे करें इस लिक्विड फ़र्टिलाइज़र का इस्तेमाल

गुलाब के पौधों को फिर से हरा-भरा बनाने के लिए सबसे पहले गमले की मिट्टी की अच्छी तरह गुड़ाई कर लें, ताकि पानी और पोषक तत्व आसानी से जड़ों तक पहुंच सकें। इसके बाद दालचीनी और चाय पत्ती का तैयार मिश्रण सीधे पौधों की जड़ों में डालें लेकिन ध्यान रहे की गमले में ज्यादा पानी जमा ना हो और मिट्टी इसे अच्छी तरह सोख ले।

अगर आपका गुलाब का पौधा काफी सुख गया है तो इस लिक्विड को हफ्ते में एक दो बार डाल सकते हैं। कुछ ही दिनों में आपको पौधों में असर दिखाई देने लगेगा। लेकिन इस बात का ध्यान रखें, कि इस मिश्रण का अधिक मात्रा में इस्तेमाल न करें, ताकि पौधों को कोई नुकसान ना हो।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews