गेंदे के पौधों में डालें ये एक जादुई घोल, फूलों की बहार देख दंग रह जाएंगे आस-पड़ोस के लोग

अगर आप चाहते हैं कि आपके गेंदे के पौधे इतने फूल दें कि आस-पड़ोस वाले भी पूछने लगें, तो इसके लिए बस एक खास घोल का इस्तेमाल करें। इस घोल में ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो पौधों की जड़ों को मजबूत करते हैं और फूलों की संख्या को कई गुना बढ़ा देते हैं।
Plant Care

Plant Care: रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे लगाने का शौक सभी को होता है। यह शौक अब लोगों में सिर्फ फूलों तक नहीं रह गया है, बल्कि कई लोग अपने घरों में तरह-तरह की मौसमी सब्जियों के पौधे भी लगाते हैं। कुछ फूल वाले पौधे ऐसे होते हैं, जो लगभग सभी के घर पाए जाते हैं, जैसे गुलाब , गेंदा, गुड़हल आदि।

आज हम खासतौर पर गेंदे के पौधे के बारे में जानेंगे। गेंदे का पौधा एक ऐसा पौधा होता है, अगर इसकी सही से देखभाल की जाए तो इस पौधे में भर भर के फूल खिलते हैं, इस पौधे को ज्यादा खास देखभाल की आवश्यकता नहीं होती है। जैसे-जैसे मौसम बदलता है वैसे-वैसे पौधों की ज़रूरतें भी बदलती जाती है। कई बार जब पौधों में पोषक तत्वों की कमी होती है तो पौधे मुरझा जाते हैं, और उनकी ग्रोथ रुक जाती है।

गेंदे के पौधे के लिए घरेलु उपाय

गेंदे के पौधे को पोषण से भरपूर बनाने के लिए सरसों की खली, पालक का रस और पानी का यह खास घोल बहुत ज्यादा ही फायदेमंद माना जाता है।

इस घोल को तैयार करने के लिए 1 लीटर पानी में 50 या 60 ग्राम सरसों की खली डालकर 24 घंटे के लिए भिगो दें, ताकि यह पूरी तरह से घुल जाए।

कैसे गेंदे के पौधे के लिए तैयार करें घोल

इसके बाद ताजा पालक के पत्तों को मिक्सर में अच्छी तरह से पीसकर 100 मिलीलीटर रस निकालें। इसे सरसों के घुले हुए पानी में मिलाएं।

इस मिश्रण को अच्छे से मिलाकर पौधों की जड़ों और मिट्टी पर डालें। यह घोल पौधों को नाइट्रोजन आयरन और मिनरल्स की भरपूर खुराक देता है, जिससे उनकी ग्रोथ तेज होती है और मिट्टी की गुणवत्ता भी बेहतर होती है।

कैसे करें घोल का इस्तेमाल

अब घोल बनकर तैयार हो चुका है, तो इसे कैसे इस्तेमाल करना है, इसके बारे में भी जान लेते हैं। घोल को सीधे जड़ों में डालते समय इस बात का ध्यान रखें, हर एक पौधे में 200 से 300 मिलीलीटर घोल ही डालें।

इस प्रक्रिया को लगातार 15 दिनों तक दोहराने से आप पाएंगे कि आपका पौधा अच्छे से बढ़ने लगा है, और उसमें फूल भी खिलने लगे हैं। सही मात्रा में इस घोल को डालने से गेंदे का पौधा हरा भरा और फूलों से लदा हुआ रहता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews