सर्दियों में करी पत्ते को सूखने से बचाएंगे ये 3 खास घोल, जानिए कैसे करें तैयार

Plant Care: सर्दियों में अक्सर करी पत्ते का पौधा सूखने लगता है, जिससे उसे हरा-भरा बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। कई लोग इसे बचाने के लिए बाजार के फर्टिलाइजर का सहारा लेते हैं, लेकिन केमिकल के बजाय कुछ घरेलू नुस्खे इसे ठंड में भी स्वस्थ रख सकते हैं।
Plant Care

Plant Care: सर्दियों के मौसम में करी पत्ते का पौधा अक्सर सूखने लगता है, जिससे इसे हरा भरा बनाए रखना एक चुनौती बनकर उभरता है। अधिकांश लोग इस पौधे को बचाने के लिए बाजार में मिलने वाले फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी पौधों को सही पोषण नहीं मिल पाता है और वह मूरझाने लगते हैं।

अधिकांश लोगों को सर्दी का मौसम आते ही इस समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप इस झंझट से बचना चाहते हैं और अपने करी पत्ते के पौधों को सर्दियों में भी हरा भरा बनाए रखना चाहते हैं, तो कुछ आसान घरेलू घोल आपकी मदद कर सकते हैं। इन घोल को बनाना बहुत ही आसान है चलिए जानते हैं।

नमक और पानी का घोल

सर्दियों के मौसम में करी पत्ते के पौधों को हरा भरा बनाए रखने के लिए आप नमक और पानी के घोल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे तैयार करने के लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच नमक मिलाकर स्प्रे बोतल में भारी और इस पौधे पर छिड़के।

यह गोल पौधे पर लगने वाले कीड़ों को दूर करेगा और ठंड से बचाव भी करेगा। इस बात का ध्यान रखें कि सर्दियों में पौधे में ज्यादा पानी ना डालें क्योंकि इससे जड़ें सड़ सकती है। अगर कुछ पत्तियां आपको पीली या सूखी नजर आ रही है, तो उन्हें तोड़कर हटा दें और महीने में एक बार खाद जरूर डालें ताकि पौधा स्वस्थ बना रहे।

नीम का घोल

नीम की पत्तियों से आप करी पत्ते के पौधे के लिए प्राकृतिक खाद बन सकती हैं, जो उसे हरा भरा और स्वस्थ रखने में मदद करेगा। इसके लिए पहले नीम की पत्तियों को अच्छी तरह से सुखाकर उनका पाउडर तैयार करें और फिर इस पाउडर को मिट्टी में गुड़ाई करके मिला दें। इससे पौधे को जरूरी पोषक तत्व मिलेंगे और कीड़ों से भी सुरक्षा होगी।

पालक का घोल

पालक की पत्तियों में कई प्रकार के पोषक तत्व होते हैं जो करी पत्ते के पौधों को हरा-भरा बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। पालक के पत्तियों को धोने के बाद जो पानी बचता है उसे फेंकने की बजाय स्प्रे बोतल में भरकर पौधे पर छिड़के। यह पानी पौधे को जरूरी पोषण प्रदान करेगा और उसे स्वस्थ बनाए रखेगा। इसके अलावा आप इस पानी को सीधे गमले में भी डाल सकती हैं। ताकि पौधे की जड़ों को पोषक तत्व मिल सके।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews