2-3 दिन में मुरझा जाता है Money Plant? आजमाएं घर की ये एक चीज पत्तियां होंगी हरी-भरी

Plant Care: क्या आपका मनी प्लांट भी 2-3 दिन में मुरझा जाता है? अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं! कई लोग इस समस्या का सामना कर रहे हैं। मनी प्लांट, जिसे वास्तु और सौंदर्य के लिहाज से बेहद शुभ माना जाता है, इसकी सही देखभाल करना बहुत जरूरी है।
Money Plant

Plant Care: हिंदू धर्म में मनी प्लांट का विशेष महत्व है यही कारण है कि आजकल मनी प्लांट का चलन काफी बढ़ गया है और वास्तु के अनुसार इस घर में लगाने से सौभाग्य समृद्धि आती है। यह पौधा न केवल घर की साज सज्जा को खूबसूरत बनाता है। बल्कि सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ता है। हालांकि कई लोग मनी प्लांट को लगाते हैं, लेकिन उसकी सही देखभाल नहीं कर पाते हैं, जिस वजह से मनी प्लांट लगाने के दो-तीन बाद ही वह मुरझाने लगता है।

अगर आप भी अपने घर की बालकनी में मनी प्लांट की हरियाली बनाए रखना चाहते हैं, तो उसकी खास देखभाल और उचित फर्टिलाइजर की जरूरत होती है। इस आर्टिकल में हम आपके घर पर ही एक आसान फर्टिलाइजर बनाने का तरीका बताएंगे, जो मनी प्लांट के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

मनी प्लांट की ग्रोथ के लिए कॉफी पाउडर

मनी प्लांट की ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए कॉफी पाउडर का सही तरीके से इस्तेमाल करना एक बेहतरीन उपाय हो सकता है। कॉफी पाउडर में मौजूद नाइट्रोजन जैसे पोषक तत्व मनी प्लांट की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और इसकी पत्तियों को अधिक हरा भरा बनाते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि इसे सीधे पौधे में डालने की बजाय थोड़ी मात्रा में पानी के साथ मिलाकर ही इस्तेमाल करें।

इससे पौधे को धीरे-धीरे पोषण मिलता है और वह तेजी से बढ़ता है। अगर आप इसे बिना सही तरीके के डालते हैं, तो पौधे को नुकसान हो सकता है। इसलिए मनी प्लांट में कॉफी पाउडर डालते समय इसकी सही विधि और जानकारी को प्राप्त करना जरूरी है।

कैसे करें कॉफी पाउडर का इस्तेमाल

कॉफी पाउडर का इस्तेमाल करने के लिए, 1 लीटर पानी में एक चम्मच कॉफी पाउडर मिलाएं और इस घोल को हर 15 दिनों में मनी प्लांट में डालें। ध्यान रखें कि इस बार-बार देने से पौधे को नुकसान हो सकता है। इसलिए इस प्रक्रिया को दो हफ्ते के अंतराल पर ही करें कुछ ही बार इस प्राकृतिक खाद का उपयोग करने से आपकी मनी प्लांट की पत्तियां अधिक हरी भरी और पौधा मजबूत होने लगेगा।

Money Plant की ग्रोथ बढ़ाने के लिए सरल देखभाल टिप्स

अगर आप मनी प्लांट में तेजी से ग्रोथ देखना चाहती हैं, तो उसे ऐसी जगह पर रखें जहां सूरज की हल्की रोशनी से मिलती रहे। मनी प्लांट को स्वस्थ रखने के लिए हर सप्ताह नियमित रूप से पानी देना भी जरूरी है और अगर मिट्टी सुखी लगे तो बीच में भी पानी डाल सकती हैं। इससे मनी प्लांट की पत्ती हरी भरी और खूबसूरत दिखाई देगी, जिससे घर की सजावट में चार चांद लग जाएंगे और वातावरण भी ताजगी महसूस होगा।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews