क्या आपके पौधों को हो गया है फंगल इन्फेक्शन? अपनाएं देखभाल का यह सही तरीका

पौधों में फंगल इन्फेक्शन होना एक सामान्य समस्या है, लेकिन सही देखभाल से इसे ठीक किया जा सकता है। पौधों का ध्यान रखना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, खासकर जब फंगस उनकी सेहत को ख़राब कर रहा हो। इस स्थिति में उचित देखभाल से आप अपने पौधों को फिर से स्वस्थ और हरा-भरा बना सकते हैं।
Plant Care

Plant Care: अपने आसपास रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे और हरे-भरे पौधों को देखना अपने आप में एक बहुत ही सुखद अनुभव होता है। जब कभी भी पौधे लगाने की बात आती है, तो पौधा हर कोई लगा लेता है। लेकिन जब बात आती है, इनकी देखभाल करने की तो बहुत कम लगी पौधे की ठीक से देखभाल कर पाते हैं।

अक्सर अच्छी देखभाल करने के बाद भी कई बार पौधों में फंगल इंफेक्शन हो जाता है, यानी पौधों की पत्तियों पर अजीब धब्बे नजर आने लगते हैं, पत्तियां मुरझा जाती है या फिर पाउडर की तरह फफूंद नजर आने लगती है। जिस वजह से लोग परेशान हो जाते हैं लेकिन ऐसी स्थिति में ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। पौधों को स्वस्थ रखने के लिए कुछ आसान उपाय अपनाकर अपने ठीक कर सकते हैं।

संक्रमित पौधों को अलग रखें

अगर आपका पौधा फंगल इन्फेक्शन का शिकार हो गया है, तो सबसे पहले उसे दूसरे अच्छे पौधों से अलग करें। इंफेक्शन बहुत जल्दी फैलता है। अगर फंगल इंफेक्शन से ग्रस्त पौधा भी स्वस्थ पौधों के आसपास रहेगा, तो ऐसे में स्वस्थ पौधे भी फंगल इन्फेक्शन का शिकार हो जाएंगे। इसलिए सबसे पहले संक्रमित पौधों को बाकी स्वस्थ पौधों से दूर कर दें। ऐसा करने से आप स्वस्थ पौधों को बचा सकते हैं।

पौधे के संक्रमित हिस्सों को काटें

अगर आपने संक्रमित पौधे को बाकी पौधों से अलग कर दिया है तो अब दूसरा कदम है कि संक्रमित पौधों में से संक्रमित पत्तियां, तने और फूलों को छांटना शुरू कर दें। जब आप संक्रमित हिस्सों को हटाते हैं तो यह फंगस के फैलने से रोकने में मदद करता है। हालांकि, जब आप यह काम करें, तो सावधानी बरतने की जरूरत है। ताकि आप पौधों के स्वस्थ हिस्सों को नुकसान ना पहुंचाएं। इसके बाद जिस भी टूल की मदद से अपने संक्रमित हिस्सों को हटाया है, उसे अच्छी तरह से रबिंग अल्कोहल से अच्छे से साफ करना ना भूलें।

पानी देते समय ध्यान दें

जब पौधों को फंगल इंफेक्शन हो जाता है। तब पानी देते समय काफी ध्यान देना चाहिए। हमें पहले यह समझने की जरूरत है कि फंगस आमतौर पर गीली परिस्थितियों में तेजी से बढ़ते हैं, इसलिए पौधों को ऊपर से पानी देने से बचें। जिससे पत्तियों पर नमी जमा ना हो, बेहतर है कि आप मिट्टी को सीधे पानी दें और सुबह का समय चुनें। ताकि दिन के दौरान सूरज की रोशनी से पौधों में मौजूद नमी जल्दी सूख जाए।

नीम के तेल का स्प्रे

फंगल इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए नीम का तेल बहुत ही कारगर उपाय माना जाता है। इसके लिए एक स्प्रे बोतल में एक दो चम्मच नीम का तेल, पानी और एक बूंद हल्का डिश सोप मिलाएं। इस मिश्रण को हर हफ्ते पौधों के फंगस वाले हिस्सों पर स्प्रे करें। नीम का तेल फंगस से लड़ने में मदद करता है और इसका एक बड़ा फायदा यह है, कि यह नॉन टॉक्सिक है, यानी यह पौधे, पर्यावरण के लिए बिल्कुल सुरक्षित हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews