सही देखभाल से इस तरह करी पत्ता को बनाएं बरगद जैसा घना, जानिए खास टिप्स

Plant Care: करी पत्ता हर भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है, जो खाने में स्वाद और खुशबू के साथ सेहत भी बढ़ाता है। हालांकि, कई बार इसका पौधा छोटा और कमजोर रह जाता है, लेकिन सही देखभाल और कुछ खास टिप्स अपनाकर इसे घना और बरगद जैसा बड़ा बनाया जा सकता है।
Plant Care

Plant Care: करी पत्ता भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है, जो खाने का स्वाद और खुशबू बढ़ाने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है। इसका पौधा आमतौर पर छोटा होता है, लेकिन अगर इसे सही मिट्टी, पानी, धूप और देखभाल मिले तो यह घना और झाड़ी जैसा बन सकता है।

इसे घर में लगाने से ताजा पत्ते मिलते हैं और घर की हरियाली भी बढ़ती है। पौधे को समय-समय पर खाद देने और पुराने पत्ते हटाने से यह तेजी से बढ़ता है और खूबसूरत भी दिखाई देता है। आमतौर पर लोग अपने घर में करी पत्ते का पौधा जरूर लगते हैं, लेकिन कई बार इसकी सही देखभाल नहीं हो पाती है जिस वजह से पौधा मुरझा जाता है और ग्रोथ रुक जाती है।

स्वाद, सेहत और हरियाली का अद्भुत संगम

आजकल करी पत्ता का पौधा लगभग हर घर में देखा जा सकता है, क्योंकि यह न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी होता है। इस पौधे को अपने घर या फिर बगीचे में लगाने का सबसे अच्छा समय शुरुआती वसंत होता है। सर्दियों में भी इसे उगाया जा सकता है, बस इस कंटेनर में लगाकर धूप और सही देखभाल दें।

करी पत्ता पौधे की सही देखभाल

करी पत्ते का पौधा लगाने के लिए हल्की और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी का चयन करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप नर्सरी से ले गए पौधे या बीज का उपयोग कर सकते हैं। पौधे को मिट्टी में लगाकर स्प्रे से हल्का पानी छिड़कें, ताकि मिट्टी में नमी बनी रहे। सही देखभाल और नियमित पानी देने से यह पौधा तेजी से बढ़ता है और घना हो जाता है।

बढ़ाएं इसकी वृद्धि और सेहत

सर्दी के मौसम में करी पत्ते के पौधे को खास देखभाल की जरूरत होती है, क्योंकि ठंड के असर से इसकी पत्तियां पीली पड़ने लगती है। इसे घना और स्वस्थ बनाए रखने के लिए पीली और सूखी पत्तियों को कैंची  से काटकर हटा दें और इन्हें फ्रिज में स्टोर कर इस्तेमाल करें। पौधे की हार्ड प्रूनिंग करने और ऊपर से फंगीसाइड पाउडर लगाकर छोड़ दें, साथ ही मिट्टी की गुड़ाई कर हल्की खाद डालें। इस देखभाल से पौधा ठंड से सुरक्षित रहेगा और फरवरी तक बेहतर तरीके से बढ़ेगा।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews