गर्मियों में पौधों की ग्रोथ रुक गई? माली की देसी खाद ट्रिक से मिलेंगे झटपट रिजल्ट

गर्मियों में अगर आपके पौधों की ग्रोथ रुक गई है, तो परेशान न हों! माली की खास देसी खाद ट्रिक अपनाकर आप अपने पौधों को फिर से हरा-भरा बना सकते हैं। यह आसान और प्राकृतिक तरीका आपके गार्डन को नई जान दे सकता है।
Summer Plant Care

जिस तरह गर्मी के मौसम में त्वचा और बालों की अधिक देखभाल करने की आवश्यकता होती है। ठीक इसी तरह इस मौसम में पौधों की भी विशेष देखभाल करनी पड़ती है। इस मौसम में तेज धूप, और गर्म हवाओं के कारण पौधे मुरझा जाते हैं और झड़ने लगते हैं। ऐसे में हमें यह बात समझने की आवश्यकता है कि हर मौसम में पौधों को अलग-अलग देखभाल की ज़रूरत होती है।

बहुत लोगों की यह शिकायत रहती है , की अच्छी देखभाल के बावजूद भी पौधे मुरझा जाते हैं। अगर आप भी ऐसा महसूस कर रहे हैं , तो सबसे पहले यह समझें कि पौधों का झड़ने और मुरझाने का कारण क्या है? क्या आप जानते हैं कि हमारे घर के किचन में ऐसी कई चीज़ें है जिसकी मदद से हम हमारे पौधों को हरा-भरा और स्वस्थ बना सकते हैं।

गर्मी में कैसे करें पौधे की देखभाल (Summer Plant Care)

कई बार लोग पौधों की सही देखभाल करने के लिए बाज़ार में मिलने वाली महँगी कैमिकल वाली खाद का इस्तेमाल करते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में जिस खाद के बारे में बता रहे हैं, वह बिलकुल प्राकृतिक है, इसमें किसी भी प्रकार का कोई कैमिकल नहीं पाया जाता है। चलिए जानते हैं कि इस खाद को कैसे बनाया जाता है।

लिक्विड खाद बनाने के लिए सामग्री:

थोड़े से तरबूज़ के छिलके
थोड़ा सा गुड़
गाय का गोबर
पानी

घर पर कैसे बनाएँ लिक्विड खाद ?

घर पर लिक्विड खाद बनाने के लिए सबसे पहले आपको तरबूज़ की चीज़ों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटना है। इसके बाद एक बाल्टी पानी में इन छिलकों को डालकर 24 घंटों के लिए छोड़ देना है। फिर इसी बाल्टी में गुड़ और गोबर की खाद मिलाना है। फिर कम से कम पाँच दिन के लिए इस मिश्रण को ऐसे ही छोड़ना है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि हर दिन एक लकड़ी की मदद से इस मिश्रण को मिलाएं, ऐसा करने में आपको थोड़ी महसूस हो सकती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews