फरवरी-मार्च में लगाएं ये सब्जियां, ताजी पैदावार के साथ बाजार की जरूरत खत्म

अगर आप ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां खाना चाहते हैं, तो फरवरी-मार्च का समय बागवानी के लिए बेहतरीन है. इस मौसम में कुछ खास सब्जियों के पौधे (Plant Care) लगाए जाएं तो घर पर ही शुद्ध और पोषक तत्वों से भरपूर सब्जियां उगाई जा सकती हैं.
Plant Care

फ़रवरी का महीना पेड़-पौधे (Plant Care) लगाने का बहुत ही अच्छा महीना होता है. यह कैसा मौसम होता है जब नातो वातावरण ज़्यादा ठंडा होता है न ही गर्म. घर में रंग बिरंगे फूलों वाले पौधे लगाने के अलावा अब लोग धीरे धीरे अपने घरों में मौसमी फलों सब्ज़ियों के पौधे भी लगाने लगे हैं. सेहतमंद जीवनशैली जीने के लिए लोग घर पर ही ऑर्गेनिक सब्ज़ियां उगाने को सबसे अच्छा ऑप्शन मानने लगे हैं.

बाज़ार में मिलने वाली सब्ज़ियों में तरह तरह के केमिकल पाए जाते हैं, सब्ज़ियों को उगाने के लिए तरह तरह के कैमिकल का यूज़ किया जाता है. जिस वजह से यह सेहत के लिए फ़ायदेमंद नहीं होते हैं, इसलिए घर पर ही अपने हिसाब से सब्ज़ियों के पौधे लगाना बहुत ही अच्छा ऑप्शन माना जाता है, आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कि फ़रवरी के मौसम में आप अपने घरों में सब्ज़ियों के पौधे कैसे लगा सकते हैं.

लौकी और तोरई

गर्मियों के मौसम में जिन सब्ज़ियों का सेवन सबसे ज़्यादा किया जाता है वह हैं लौकी और तोरई. इन दोनों ही सब्ज़ियों को सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद माना जाता है. आपने भी अक्सर कहीं न कहीं देखा होगा की बेल वाली सब्ज़ियों को गर्मियों के मौसम में लगाया जाता है. फ़रवरी के मौसम में इन सब्ज़ियों को उगाते हैं, तो गर्मी आते आते ही आप इन ताज़ी सब्ज़ियों का आनंद आराम से ले सकते हैं.

कैसे लगाएं लौकी और तोरई का पौधा

इन सब्ज़ियों को उगाने के लिए आपको किसी बड़े गमले या फिर थोड़ी ज़मीन की आवश्यकता हो सकती है. अगर आप गमले में इन सब्ज़ियों को लगाने का विचार कर रहे हैं, तो कम से कम 12-15 इंच गहरा गमला चुने. गमले के बाद अगर मिट्टी की बात की जाए तो मिट्टी में गोबर, वर्मी कंपोस्ट या फिर ऑर्गेनिक खाद ज़रूर मिलाएँ. पौधा लगाने से पहली लौकी और तोरई के बीजों को कम से कम 10-12 घंटे के लिए पानी में भिगोने के लिए रख दें, फिर इसके बाद इन बीजों को मिट्टी में गाड़ दें, इन पौधों में 2-3 दिनों तक पानी देते रहे. एक महीने के बाद आप देखेंगे की बेल में स्कूल और लौकी आना शुरू हो जाएगी.

टमाटर का पौधा

टमाटर के पौधे को भी फ़रवरी के मौसम में उगाने के लिए एक अच्छा पौधा माना जाता है. इसे उगाना बहुत ही आसान होता है, टमाटर उगाने के लिए पकी हुई टमाटर के बीच गमले की मिट्टी में डाल दें. इसके अलावा आप चाहें तो बाज़ार में मिलने वाले टमाटर के बीजों को लाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं, इन बीजों को इस्तेमाल करने के लिए पहले इन्हें भिगोएँ और मिट्टी में अंकुरित होने के लिए गाड़ दें, कुछ दिनों के बाद आपका पौधा निकलने लगेगा. पौधे में गोबर की खाद वर्मी कंपोस्ट और थोड़ी सी नीम की खली मिलाने से पौधा अच्छी तरह से खिलता है और बढ़ता है.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews