Hindi News

घर में Palm Tree लगाने से होते हैं अद्भुत फायदे, सेहत के लिए होता है वरदान 

Published:
घर में Palm Tree लगाने से होते हैं अद्भुत फायदे, सेहत के लिए होता है वरदान 

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। Palm Tree जो घर में अक्सर लोग शो प्लांट की तरह लगाते हैं। घर और कमरे की सुंदरता को बढ़ाने में एक अहम भूमिका निभाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह पौधा कई गुणों से भरपूर होता है। यह ना सिर्फ आपके घर की सजावट को चांद-चांद लगाता है बल्कि यह आपकी सेहत को भी अनेक फायदे पहुंचाता है। इस पौधे को मेंटेन करना और इसे उगाना घर में ही काफी आसान होता है, इसलिए अक्सर अधिकतर घरों में आपको यह पौधा दिख जाएगा। तो आइए जानते हैं कि घर में Palm Tree लगाने से क्या फायदे होते हैं।

यह भी पढ़े… Government Job: बैंक ऑफ इंडिया में निकली बंपर भर्ती, कुल वैकेंसी 696, जाने डीटेल

सुखी हवा के कारण आंखों में, स्क्रीन पर, गले में खुजली और इरिटेशन महसूस होती है, जिसका समाधान Palm Tree कर सकता है। सुखी हवा से ना सिर्फ आप के चेहरे में रिंकल्स आते हैं बल्कि कई साँस से जुड़ी बीमारियां भी होने की दिक्कतें सामने आ सकती है। यह पौधा हवा में नमी को बरकरार रखने का काम करता है। यदि आप अस्थमा और अन्य Resipiratory बीमारियों से ग्रसित हैं तो घर में Palm Tree लगाना आपके लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है।

नासा के एक अध्ययन के मुताबिक यह एक ऐसा पौधा है जो प्रदूषण के हानिकारक प्रभाव को कम करने का काम करता। पौधा अधिक मात्रा में ऑक्सीजन का उत्पादन करता है, इसे अपने कमरे में लगाने से ना सिर्फ आपके कमरे में शुद्ध हवा होगी बल्कि ऑक्सीजन की मात्रा भी काफी ज्यादा बढ़ जाएगी।

सजावट में तो यह काफी काम का होता है, लेकिन क्या आपको पता है? एक अध्ययन के मुताबिक इस पौधे को घर में लगाने से तनाव भी कम होता है। ऐसा माना जाता है कि Palm Tree को घर में लगाने से करीब 35% तनाव कम होता है। सेहत और सजावट के लिए तो यह काफी गुणकारी होता है इतनी ही नहीं ज्योतिष शास्त्र भी इस पौधे को काफी ज्यादा शुभ मानती है। इसे लगाने से आस पास की नेगीटीविटी भी कम होती है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews