सर्दी आने से पहले अपने बगीचे में लगाएं ये पौधे, उठा पाएंगे ताजी सब्जी का आनंद

सर्दी का मौसम बागवानी के लिए सबसे अच्छा समय होता है। इस दौरान अपने बगीचे में कुछ खास पौधे लगाकर आप ताज़ी सब्जियों का आनंद ले सकते हैं।
Planting Tips

Planting Tips: सर्दियों का मौसम बागवानी के लिए एकदम सही माना जाता है, खासकर जब गर्मियों की चिलचिलाती धूप और सस्ती की तुलना में यह मौसम ताजगी भरा लगता है। इस ठंडे मौसम में कई सब्जियां होती हैं। जिन्हें आप अपने घर के बगीचे में आसानी से उगा सकते हैं।

सर्दियों में उगाई जाने वाली मौसमी सब्जियों में पालक, मेथी, गाजर, मूली, मटर और ब्रोकली जैसी सब्जियां शामिल है, जो न केवल आपकी रसोई को ताजगी से भर देगी। बल्कि आपको ताजी और सेहतमंद सब्जियों का स्वाद भी घर बैठे मिलेगा।

पत्ता गोभी

इस हरी पत्तेदार सब्जी को कच्चा या फिर पकाकर दोनों तरीकों से खाया जा सकता है और यह सर्दियों के मौसम में भारत के मैदानी इलाकों में उगाई जाती है।

पौधों की अच्छी वृद्धि के लिए मिट्टी की उर्वरता और संरचना में सुधार जरूरी होता है, जिसके लिए आपको कंपोस्ट या अच्छी तरह सड़ी हुई खाद का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके बाद आप इसे नर्सरी से पौधे लाकर लगा सकते हैं या सीधे बीज से भी इसकी खेती कर सकते हैं, जिससे आपके बगीचे में ताजगी भरी सब्जी उग सकेगी।

चुकंदर

चुकंदर सर्दियों में उगाई जाने वाली एक लोकप्रिय और पोषक तत्वों से भरी सब्जी है जो आयरन का अच्छा स्रोत है। यह सब्जी जमीन के अंदर उगती है। इसलिए इसके लिए पर्याप्त मिट्टी की जरूरत होती है।

इसे उगाने के लिए अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी का होना जरूरी है और गमले में जो निकासी के छेद भी होने चाहिए। चुकंदर के पौधे को रोजाना 6 से 8 घंटे तक सीधी धूप मिलनी चाहिए। इसलिए इसे ऐसी जगह पर रखें, जहां पर्याप्त धूप आती हो। इस तरह आप सर्दियों में अपने बगीचे में आसानी से चुकंदर उगा सकते हैं।

हरी मिर्च

सर्दियों के मौसम में हरी मिर्च का पौधा आपके बगीचों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन है। ठंड के दिनों में हरी मिर्च का सेवन शरीर को गर्मी प्रदान करता है। इसलिए इसकी खास जरूरत होती है। मिर्च के पौधे की कई प्रजातियां होती हैं और इन्हें उगाना भी काफी आसान है।

खासकर अगर आप गार्डनिंग में नए है, तो हरी मिर्च उगाना एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इन पौधों को पर्याप्त धूप और थोड़ी देखभाल की जरूरत होती है और आप सर्दियों में ताजी हरी मिर्च का आनंद ले सकते हैं।

फूल गोभी

फूल गोभी सर्दियों की सबसे लोकप्रिय सेहतमंद सब्जियों में से एक है जिसे बच्चे भी बड़े साहब सीखते हैं इसे अपने बगीचे में गाना काफी पसंद होता है बस सही देखभाल की जरूरत होती है फूल गोभी को गाने के लिए मिट्टी को नाम रखना जरूरी है।

लेकिन ज्यादा पानी की आवश्यकता नहीं होती है इन्हें ऐसी जगह पर उगे जहां से भी धूप मिलती हो इस तरह देखभाल से आप अपने घर के बगीचे में ताजी उसे अपने फूल को भी उगा सकते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews