सर्दियों में बढ़ जाती है स्किन ड्राइनेस की समस्या, तो आज ही डाइट में शामिल करें आंवला, चेहरे की बढ़ेगी चमक

सर्दियों में बढ़ जाती है स्किन ड्राइनेस की समस्या, तो आज ही डाइट में शामिल करें आंवला, चेहरे की बढ़ेगी चमक

Amla Skin Benefits : सर्दियों का सीजन जारी है। कड़ाके की ठंड में स्किन की ड्राइनेस बढ़ जाती है। जिस कारण चेहरा रुखा-रुखा सा दिखने लग जाता है। दरअसल, ठंडी हवा चलने, कम मॉइश्चराइजर, अधिक गर्म पानी का इस्तेमाल और धूप की कमी के कारण ऐसा होता है। इसी संदर्भ में महिलाएं अपने चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए और सॉफ्टनेस को बरकरार रखने के लिए तरह-तरह के केमिकल प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करती हैं जो कि चेहरे के लिए हानिकारक माना जाता है। तो चलिए आज हम आपको अपने आर्टिकल के माध्यम से कुछ नेचुरल उपाए के बारे में बताते हैं जो आपके चेहरे को हेल्दी रखने के साथ-साथ सॉफ्ट और ग्लो करने में भी मदद करेगी। आइए जानें विस्तार से…

आंवले का सेवन स्वास्थ्य और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी होता है जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देता है और त्वचा को निखारता है। इसके अलावा, यह शरीर के पाचन को बेहतर बनाता है। इसे नियमित रूप से सेवन करने से आपकी त्वचा की चमक बढ़ती है और बालों के स्वास्थ्य में भी सुधार होती है।

चेहरे की बढ़ेगी चमक

  • आंवला बहुत ही गुणकारी होता है। उसके जूस का सेवन त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। खाली पेट आंवले का जूस पीने से शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है और इससे ब्लड प्यूरीफाय होता है। इससे त्वचा चमकदार बनती है। यदि आपको आंवले का जूस पीने में कसैला लग रहा हो, तो आप इसे थोड़े पानी के साथ मिला कर भी पी सकते हैं।
  • आंवले की चटनी, आंवले का मुरब्बा, आंवले की कैंडी, आंवले का अचार न केवल स्वादिष्ट होती हैं बल्कि इनमें विटामिन सी और अन्य पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है जो आपके स्वास्थ्य को बढ़ावा देती हैं।
  • आंवले से बनाया गया फेस पैक त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। आंवला विटामिन सी से भरपूर होता है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट प्रोपर्टीज़ होती हैं। अगर आप इसमें शहद की जगह में दूध, दही या आलोवेरा जूस भी मिला देते हैं तो यह भी फायदेमंद हो सकता है।

ऐसे बनाएं फेसपैक

सामग्री

1 छोटा आंवला

1 छोटी चम्मच शहद

हल्दी

कैसे बनाएं

  • आंवले को अच्छे से धो लें और उसको ध्यान से काटकर उसके बीज निकाल दें।
  • इसे चकली या मिक्सर में पीस लें ताकि इसका रस निकल जाए।
  • रस निकालने के बाद इसमें शहद और हल्दी मिला दें।
  • इस मिश्रण को अच्छे से मिला लें।
  • अब इस मिश्रण को चेहरे पर अप्लाई करें।
  • इसे लगाने से पहले, अपने चेहरे को धो लें।
  • इसे 15-20 मिनट तक चेहरे पर रखें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
  • आप इसे हफ्ते में एक बार कर सकते हैं, ताकि आपकी त्वचा को फायदा हो।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews