राजस्थान के अजमेर में शुरू हो चुका है पुष्कर मेला, जानिए इस बार की खासियत

राजस्थान के अजमेर में शुरू हो चुका है पुष्कर मेला, जानिए इस बार की खासियत

Pushkar Fair 2023 : राजस्थान का मौसम सर्दियों में बहुत ही सुहावना होता है। इस समय यहां के विविध शहरों में शीतकालीन त्योहारों का आयोजन होता है। यदि आप जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अलवर और अजमेर जैसे स्थानों पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आप अभी अवश्य जाएं। यहां आपको घूमने के दौरान नास्ते में चाय के साथ राजस्थानी स्पेशल जैसे कि कचोरी, मिर्ची वड़ा, दाल बाटी चूरमा आदि का स्वाद भी लेना चाहिए। वहीं, इस राज्य में सबसे बड़ा पुष्कर मेला आयोजित होता है जो कि 18 नवंबर से शुरू हो चुका है और 27 नवंबर तक चलेगा। आइए जानते हैं इस बार मेले की खासियत…

जानिए इस बार की खासियत

पुष्कर मेला राजस्थानी संस्कृति और त्योहारों का अद्भुत संगम है, जहां आप स्थानीय लोक नृत्य, संगीत और खेलों का आनंद ले सकते हैं। यहां पर खेल जैसे कि सितौलिया, लंगड़ी टांग, गिल्ली-डंडा और कबड्डी का मुकाबले देखने का मौका मिलता है जो राजस्थानी सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा हैं। साथ ही, हाथ की सुंदरता को बखूबी प्रकट करने वाले राजस्थानी हैंडीक्राफ्ट को आप इस मेले में देख और खरीद सकते हैं। यहां पर आपको कलाकृतियों से लेकर रंगीन वस्त्र, चमकदार गहने, आभूषण और राजस्थानी डिजाइन के घरेलू सामान भी मिल सकते हैं।

हॉट एयर बैलून का उठाए लुफ्त

बता दें कि 22 नवंबर को लगान स्टाइल क्रिकेट मैच और मूंछ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। मूंछ प्रतियोगिता अद्वितीय होती है, जहां लोग अपनी मूंछों के स्टाइल और लंबाई को दिखाते हैं। पगड़ी बांधने का कॉम्पिटिशन भी होगा और घोड़ों का डांस भी होगा। यह सभी आयोजन और प्रतियोगिताएं एक अनूठे तरीके से लोगों को जोड़ती हैं और राजस्थानी संस्कृति को दर्शाने में मदद करती हैं। वहीं, 23 नवंबर को ऊंट सजाने और उनकी डांस प्रतियोगिता का आयोजन होगा। यहां आकर आप हॉट एयर बैलून का भी लुफ्त उठा सकते हैं।

कैसे पहुंचे पुष्कर मेला

रेलवे मार्ग: अजमेर रेलवे स्टेशन से पुष्कर मेला केंद्र केवल 30-40 किलोमीटर की दूरी पर है। आप अजमेर तक ट्रेन से पहुंच सकते हैं और फिर स्थानीय परिवहन जैसे कि बस, टैक्सी, रिक्शा आदि का इस्तेमाल करके मेला तक पहुंच सकते हैं।

हवाई मार्ग: अगर आप हवाई जहाज से आते हैं, तो जयपुर हवाई अड्डे आएं। जिसके बाद अजमेर तक बस, टैक्सी या प्राइवेट वाहन का इस्तेमाल करके पहुंच सकते हैं।

सड़क मार्ग: अगर आप बस से यात्रा करते हैं, तो दिल्ली, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, जैसलमेर, बीकानेर और अन्य बड़े शहरों से अजमेर तक बस सेवा उपलब्ध है, जहां से आप छोटे वाहन से पुष्कर मेला तक पहुंच सकते हैं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना अलग-अलग जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews