Radhika Merchant Look: पेस्टल पिंक साड़ी में नजर आया राधिका मर्चेंट का जलवा, बैग की कीमत उड़ा देगी होश

Radhika Merchant Look

Radhika Merchant Look Details: अंबानी परिवार की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। अपनी खूबसूरती में वह ब्यूटीफुल स्माइल के साथ चार चांद लगाती हुई नजर आती हैं। राधिका को इन दिनों इंडियन आउटफिट में ज्यादा देखा जा रहा है जिनमें उनकी सुंदरता निखर कर सामने आती है।

बीते दिनों फैशन डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला ने अपने नए कलेक्शन को लॉन्च किया है। इस लॉन्च इवेंट के दौरान इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार इस पार्टी की शोभा बढ़ाते हुए दिखाई दिए। जया बच्चन से लेकर श्वेता नंदा, करिश्मा कपूर, करीना कपूर जैसे सितारे यहां पर नजर आए।

मुकेश अंबानी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट जैसे ही इस इवेंट में पहुंची हर किसी का ध्यान उनकी और चला गया और अपनी खूबसूरती से उन्होंने बॉलीवुड की हसीनाओं को भी पीछे छोड़ दिया। गेट पर उनकी एंट्री होते हैं कैमरा पर्सन भी उनकी तस्वीरें लेते दिखाई दिए।

राधिका मर्चेंट भी मेरा नूर है मशहूर इवेंट का हिस्सा बनने के लिए पहुंची और इस खास मौके पर उन्होंने अपने पसंदीदा डिज़ाइनर के आउटफिट को कैरी किया हुआ था। पार्टी के लिए उन्होंने पेस्टल कलर का चुनाव किया जो बिल्कुल परफेक्ट साबित हुआ और वह बहुत ही ब्यूटीफुल लग रही थी।

ऐसा था Radhika Merchant Look

हर बार की तरह इस बार भी राधिका ने आबू जानी संदीप खोसला के कलेक्शन से आउटफिट का चुनाव किया था। कस्टम टच के साथ तैयार किए गए आउटफिट में वह बहुत ही खूबसूरत लग रहीं थीं।

पिंक कलर की यह ट्रेडिशनल साड़ी बहुत ही लाइटवेट में तैयार की गई है और इसे शीयर सिल्क ऑर्गैंजा कपड़े का इस्तेमाल कर बनाया गया है। आउटफिट का बेस बिल्कुल प्लेन है और बॉर्डर और हेमलाइन सिल्क फ्लॉस गोटे से सजाई गई है। इसे ग्लैमरस बनाने के लिए रफल पैटर्न का इस्तेमाल किया गया है जो बहुत ही खूबसूरत लग रहा है।

Radhika Merchant Look

कमाल की था ब्लाउज डिजाइन

साड़ी तो बहुत ही शानदार तैयार की गई है लेकिन इसके साथ जो ब्लाउज कैरी किया गया है। वह इतना खूबसूरत है कि उसने साड़ी की सुंदरता को बढ़ा दिया है। चमकदार मोतियों से बना हुआ यह ब्लाउज काफी शानदार लग रहा है।

अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए राधिका ने बस्टियर पैटर्न वाली चोली पहनी थी। जिसे पूरी तरह से मोती और क्रिस्टल का इस्तेमाल कर तैयार किया गया था। स्किन ना दिखाई दे इसके लिए ट्रांस्प्रेंट कपड़े का इनर इसमें जोड़ा गया है।

मोती और क्रिस्टल की शानदार डिजाइनिंग इस आउटफिट को बोल्ड लुक दे रही है। वहीं राधिका ने जिस कॉन्फिडेंस और क्यूट स्माइल के साथ इसे कैरी किया है उससे उनका लुक काफी क्लासी लग रहा है।

इतना महंगा है बैग

अपने लुक को एनहांस करने के लिए राधिका ने डायमंड से बना हुआ चोकर नेकलेस पहना था और इयररिंग भी वैसी ही डाली हुई थी। बालों को उन्होंने मिड पार्टेड स्लिक पोनीटेल में बांधकर स्टाइल किया था और फ्लॉलेस मेकअप उन पर जच रहा था। आंखों को दिया गया स्मोकी टच और स्मूद चीकबोन्स काफी अट्रैक्टिव लग रहे थे।

इस दौरान राधिका के हाथों में एक फ्रेंच लग्जरी ब्रांड हर्मेस के कलेक्शन का बबलगम पिंक कलर का बैग दिखाई दिया। यह केली मिनी बैग मगरमच्छ के चमड़े से तैयार किया गया है। साइज में काफी छोटा यह बैग कीमत के मामले में किसी को भी हैरान कर देगा। इस बैग की कीमत 58600 अमेरिकी डॉलर यानी 48 लाख रुपए के आसपास है।

राधिका मर्चेंट को बोल्ड अवतार में देखकर हर कोई उनके साथ तस्वीरें क्लिक करवाने के लिए तैयार नजर आया। उन्होंने भी अपनी ब्यूटीफुल स्माइल के साथ सभी के साथ पोज दिए और अपने सिंपल लेकिन अट्रैक्टिव लुक से सभी को दीवाना बना दिया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews