Rahul Gandhi Lifestyle: करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी के मालिक हैं राहुल गांधी, ऐसी है लाइफस्टाइल

Rahul Gandhi Lifestyle

Rahul Gandhi Lifestyle And property: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं। मानहानि मामले में सूरत कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया है हालांकि, उन्हें जमानत मिल गई है। लेकिन इधर संसद से उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई है। राजनीतिक गलियारे में जमकर उथल-पुथल मची हुई है और कोई ना कोई इस मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए देखा जा रहा है और राहुल गांधी ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बहुत से सवाल उठाए हैं।

ये पहली बार नहीं है जब राहुल इस तरह से सुर्खियों में आए हैं इससे पहले भी कई बार वह विवादों का हिस्सा बन चुके हैं और कुछ दिनों पहले को अपनी भारत जोड़ो यात्रा के चलते लगातार चर्चा में थे। आज हम आपको बताते हैं कि देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके राहुल का निजी जीवन कैसा है उनके पास कितनी प्रॉपर्टी है और वह कैसी लाइफस्टाइल जीते हैं।

यहां जानें Rahul Gandhi Lifestyle

गांधी परिवार से ताल्लुक रखने के चलते राहुल गांधी की गिनती देश के अमीर राजनेताओं में की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह हर महीने 10 लाख और सालाना 1 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं।

Rahul Gandhi Lifestyle

राहुल गांधी के पास करोड़ों रुपए की जमीन, ऑफिस स्पेस और निवेश मौजूद है और वह बहुत सारी चल और अचल संपत्ति के मालिक हैं। साल 2014 में राहुल के पास कुल 9.40 करोड़ की संपत्ति थी जो 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान 15.88 करोड़ बताई गई थी।

राहुल गांधी ने यहां किया है निवेश

राहुल गांधी के इन्वेस्टमेंट की बात करें तो उन्होंने 12 जगहों पर निवेश किया हुआ है। ये राशि लगभग 5 करोड़ से ऊपर है जो उन्होंने शेयर्स और म्यूचुअल फंड में लगाई है। वहीं इसके अलावा वह बीमा, पोस्ट ऑफिस जैसी स्कीम में भी निवेश करते हैं।

Rahul Gandhi Lifestyle

साल 2019 में राहुल गांधी के पास मौजूद सोने का भी ब्यौरा दिया गया था जिसकी कीमत उस समय तीन लाख के करीब थी। इसके अलावा उनके पास सुल्तानपुर, दिल्ली, महरौली में एग्रीकल्चर लैंड है जिसमें उनकी बहन प्रियंका की भी हिस्सेदारी है। कमर्शियल प्रॉपर्टी के रूप में राहुल के पास गुरुग्राम में एक ऑफिस स्पेस है जिसकी कीमत 8 करोड़ 75 लाख से ज्यादा है। इसके अलावा उनके पास अचल संपत्ति भी मौजूद है।

बचपन और शिक्षा

राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को दिल्ली में हुआ था वह राजीव गांधी और सोनिया गांधी के बेटे और इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी के पोते हैं। उनकी शुरुआती शिक्षा दिल्ली के सेंट स्टीफेंस कॉलेज से पूरी हुई है जिसके बाद उन्होंने हावर्ड यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले लिया और आगे की पढ़ाई विदेश में पूरी करने के लिए चले गए।

पढ़ने के लिए बदला नाम

राहुल गांधी जिस समय विदेश में अपनी पढ़ाई कर रहे थे तभी उनके पिता राजीव गांधी का निधन हो गया और सुरक्षा कारणों के चलते वह फ्लोरिडा के रॉलिंस कॉलेज में शिफ्ट हो गए। यहां पर उन्हें अपना नाम और पहचान छुपाकर अपनी पढ़ाई जारी रखनी पड़ी सिर्फ कॉलेज प्रशासन और सुरक्षा एजेंसी ही इस बारे में जानती थी कि उनका असली नाम और पहचान क्या है। इसके बाद 1995 में उन्होंने कैंब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज से एमफिल की डिग्री हासिल की।

Rahul Gandhi Lifestyle

View this post on Instagram

A post shared by Rahul Gandhi (@rahulgandhi)

फिटनेस को लेकर सजगता

बहुत कम लोग इस बारे में जानते हैं लेकिन राहुल गांधी ने जापानी मार्शल आर्ट एकिडो की ट्रेनिंग ली है, जिसमें व्यक्ति बिना किसी हथियार के अपने विरोधी को पस्त करने की कला में परिपूर्ण होता है।

वह काफी फिटनेस फ्रीक हैं और 50 की उम्र पार करने के बावजूद भी रोजाना साइकिलिंग करने के साथ स्विमिंग और स्कूबा डाइविंग भी पसंद करते हैं। वो अपना कुछ वक्त आजकल जिम में भी बताते हैं और वर्कआउट कर खुद को फिट रखते हैं।

ऐसा है रूटीन

राहुल गांधी काफी साधारण जिंदगी जीना पसंद करते हैं। उनके डेली रूटीन की बात करें तो सुबह की शुरुआत नाश्ते से होती है। जिसमें वह इडली, डोसा और सांभर के साथ ड्राई फ्रूट लेना पसंद करते हैं।

इसके अलावा वो नींबू पानी और सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन खुद को फिट रखने के लिए करते हैं। लंच और डिनर में वह दाल-चावल, रोटी-सब्जी के अलावा दक्षिण भारतीय व्यंजन खाना पसंद करते हैं, सादा खाना उन्हें ज्यादा पसंद है।

सामाजिक मोर्चा

राहुल गांधी के सामाजिक जीवन की बात करें तो वह राजीव गांधी फाउंडेशन, संजय गांधी मेमोरियल ट्रस्ट, जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल फंड और राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट के साथ ही इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा वह उत्तर प्रदेश में एक गैर-लाभकारी सेंटर भी चलाते हैं जहां आंखों की देखभाल की जाती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews