Summer Special Train: गर्मियों की छुट्टी से पहले रेलवे ने दिया बड़ा तोहफा, इन शहरों के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, पढ़ें खबर

Summer Special Train: गर्मियों की छुट्टी से पहले रेलवे ने दिया बड़ा तोहफा, इन शहरों के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, पढ़ें खबर

Summer Special Train: अप्रैल का महीना आधा हो चुका है और कुछ ही दिनों में गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो जाएगी। वहीं गर्मियों की छुट्टियों के समय लोग बड़ी संख्या में अपने परिवार सहित घूमने का प्लान बनाते हैं। साथ ही, पर्यटन स्थलों पर भी सैलानियों की संख्या में कई गुना वृद्धि देखी जाती है। दरअसल इसके साथ ही, रेलवे द्वारा हर साल यात्रियों की सेर-सपाट के लिए गर्मियों के छुट्टियों के समय कई समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता है।

वहीं अब हाल ही में, पूर्वी रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए समर स्पेशल ट्रेनें शुरू की है। जानकारी के अनुसार इस समर स्पेशल ट्रेन का मार्ग बेंगलुरु से मालदा टाउन तक है। दरअसल यह ट्रेन अप और डाउन दोनों दिशाओं में चलने वाली हैं। तो चलिए इस खबर में इसके पूरे शेड्यूल के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं।

जानें क्या रहेगा इसका शेड्यूल:

बेंगलुरु से मालदा टाउन के बीच संचालित होने वाली समर स्पेशल ट्रेन की पूरी टाइमिंग्स जानने के लिए पूर्वी रेलवे ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर जानकारी साझा की है। इस ट्रेन का नाम बेंगलुरु-मालदा टाउन स्पेशल है और यह 14 अप्रैल 2024 से 5 मई 2024 के बीच दोनों शहरों के बीच चार फेरे लगाएगी। ट्रेन बेंगलुरु से रात 23:40 बजे के बाद तीसरे दिन शाम 4:30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। यह ट्रेन हर रविवार को दोनों शहरों के बीच संचालित होगी और कुल चार फेरों का आयोजन होगा।

क्या रहेगी टाइमिंग:

जानकारी के अनुसार मालदा टाउन से बेंगलुरु के बीच संचालित की जानें वाली समर स्पेशल ट्रेन (06564) हर बुधवार को चलेगी। वहीं इस ट्रेन का संचालन 14 अप्रैल 2024 से 8 मई 2024 के बीच होगा और इसमें मालदा टाउन से बेंगलुरु के बीच कुल चार फेरे होंगे। ट्रेन शाम में चार बजे मालदा टाउन से चलेगी और तीसरे दिन सुबह 9:30 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।

जानें किन-किन स्टेशनों पर ठहरेगी यह ट्रेन:

बेंगलुरु से मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन के द्वारा रेलवे ने यात्रियों के लिए कुल 7100 अतिरिक्त बर्थ का इंतजाम किया है। यह ट्रेन न्यू फरक्का, रामपुरहाट, भोलपुर, और डंकुनी जैसे स्टेशनों पर ठहरेगी जबकि इसमें जनरल, स्लीपर, और एसी कोच शामिल हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews