इस बार रक्षाबंधन 2025 पर लगाएं ब्रेसलेट डिज़ाइन वाली मेहंदी, दिखाएं नया और ट्रेंडी अंदाज़

रक्षाबंधन 2025 में ब्रेसलेट वाली मेहंदी डिज़ाइन बन रही है सबसे ज्यादा वायरल। लड़कियों को पसंद आ रहा है ये यूनिक पैटर्न जो हाथों को देता है स्टाइलिश लुक। जानिए कैसे ब्रेसलेट मेहंदी ने पारंपरिक डिजाइन को दिया मॉडर्न टच।
Raksha Bandhan 2025

रक्षाबंधन सिर्फ भाई की कलाई पर राखी बांधने तक सीमित नहीं रहा, अब ये त्योहार बन चुका है स्टाइल और सेल्फ एक्सप्रेशन का। लड़कियां हर साल कुछ नया ट्राय करना चाहती हैं, फिर चाहे वो आउटफिट हो, राखी हो या फिर मेहंदी डिज़ाइन। इस बार 2025 में एक नया ट्रेंड वायरल हो रहा है, ब्रेसलेट वाली मेहंदी।

ब्रेसलेट मेहंदी डिज़ाइन वो है जो देखने में एकदम रियल ब्रेसलेट जैसा लगता है, लेकिन वो पूरी तरह से मेहंदी से बना होता है। ये डिजाइन खासतौर पर उन लड़कियों के लिए है जो पारंपरिक लुक के साथ थोड़ा ग्लैमर भी चाहती हैं। सोशल मीडिया पर भी इस डिजाइन की खूब चर्चा हो रही है।

क्यों वायरल हो रही है ब्रेसलेट वाली मेहंदी डिज़ाइन?

Raksha Bandhan 2025 mehndi designs

ब्रेसलेट लुक, नया कॉम्बिनेशन

Raksha Bandhan 2025 mehndi designs

ब्रेसलेट मेहंदी डिज़ाइन कलाई को इस तरह से कवर करती है जैसे आपने असली ब्रेसलेट पहन रखा हो। इसमें गोल शेप, मोटिफ्स, फूलों के पैटर्न और नेट डिज़ाइनों का इस्तेमाल होता है। खास बात ये है कि इसे हाथ की कलाई तक सीमित रखा जाता है जिससे ये स्टाइलिश और एलिगेंट दिखता है।

दुल्हनों से लेकर कॉलेज गर्ल्स तक को पसंद

Raksha Bandhan 2025

रक्षाबंधन 2025 के लिए मेहंदी आर्टिस्ट्स पहले से ही इस डिजाइन को प्रमोट कर रहे हैं। इंस्टाग्राम , पिनटेरेस्ट और तमाम सोशल मीडिया पर ब्रेसलेट मेहंदी डिज़ाइनों की सैकड़ों रील्स और फोटोज़ वायरल हो चुकी हैं। खासकर नई जनरेशन इसे बहुत पसंद कर रही है क्योंकि ये सिंपल, ट्रेंडी और फोटो-फ्रेंडली भी है।

आसान और फास्ट

Raksha Bandhan 2025

अगर आपके पास ज्यादा समय नहीं है और फिर भी आप कुछ डिफरेंट करना चाहती हैं, तो ब्रेसलेट मेहंदी डिज़ाइन आपके लिए परफेक्ट है। ये जल्दी बनती है, दिखने में खास लगती है और इसमें ज्यादा गाढ़ी मेहंदी की जरूरत भी नहीं होती। यही वजह है कि रक्षाबंधन के मौके पर इसकी डिमांड हर शहर में तेजी से बढ़ रही है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews