रक्षाबंधन पर चाहिए मॉडर्न लुक, ऐसे स्टाइल करें श्रग प्लाजो सेट

रक्षाबंधन के मौके पर हर लड़की खूबसूरत दिखना चाहती है। इसके लिए वह ट्रेडीशनल आउटफिट का चुनाव करना पसंद करती है। अगर आपको स्टाइलिश लुक चाहिए तो हम आपके लिए आउटफिट आइडिया लेकर आए हैं।
Raksha Bandhan 2025

मौका कोई सा भी हो महिलाएं खूबसूरत और फैशनेबल दिखना पसंद करती हैं। रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2025) का त्योहार जल्दी आने वाला है जिसे लेकर महिलाओं का उत्साह खास तौर पर देखने को मिल रहा है। बाजारों में अभी से रौनक हो गई है और लोगों में खरीदारी शुरू कर दी है। भाई बहनों के त्योहार पर हर महिला खूबसूरत नजर आना चाहती है।

त्योहारों के मौके पर अगर सुंदर लुक चाहिए तो ट्रेडीशनल वेयर बेस्ट ऑप्शन होते हैं। इस मौके पर अक्सर लोग सूट या साड़ी पहनते हैं। अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो प्लाजो, श्रग और टॉप सेट एक बेस्ट ऑप्शन है। इसमें आप सबसे सुंदर नजर आएंगी।

एंब्रॉयडरी वर्क सेट

आप इस तरह की ड्रेस में एंब्रॉयडरी करवा पैटर्न चुन सकती है। इसमें टॉप और श्रग की बॉर्डर पर एंब्रॉयडरी देखने को मिलेगी। प्लाजो सिंपल रहेगा लेकिन यह लुक काफी अट्रैक्टिव नजर आने वाला है। इसे कंप्लीट करने के लिए आप मिरर ज्वेलरी पहन सकती हैं और हिल्स ट्राई की जा सकती है।

Raksha Bandhan 2025

प्रिंटेड सेट

आप किसी भी तरह का आउटफिट खरीदें उसमें प्रिंटेड ऑप्शन जरूर मिलता है। स्टाइलिश लुक के लिए प्रिंटेड टॉप श्रग और प्लाजो पहना जा सकता है। इसके साथ स्टोन वर्क ज्वेलरी, हाई हील्स, सेंटर पार्टेड हेयर और मिनिमल मेकअप अच्छा लगेगा। अगर आप खुले बाल नहीं रखना चाहती तो स्लिक बन बनाया जा सकता है।

Raksha Bandhan 2025

फ्लोरल प्रिंट सेट

फ्लोरल प्रिंट आजकल हर तरह के आउटफिट में ट्रेंड कर रहा है। अगर आपको रक्षाबंधन पर नया लुक चाहिए तो इस सेट में आप फ्लोरल प्रिंट का ऑप्शन चुन सकते हैं। इसमें प्लाजो और टॉप सिंपल रहेगा और श्रग में फ्लोरल प्रिंट देखने को मिलेगी। इस आउटफिट के साथ आप पर्ल वर्क की लॉन्ग इयररिंग और चोकर पहन सकती हैं। फ्लैट्स और ओपन हेयर आपके लुक को कंप्लीट करने का काम करेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews