Raksha Bandhan पर पहनें ये अनारकली सूट, लगेंगी बला की खूबसूरत

राखी के मौके पर हर लड़की खूबसूरत दिखना चाहती है। अगर आपको भी अपने लुक की चिंता हो रही है तो आज हम आपको कुछ अनारकली सूट के डिजाइन बताते हैं, जो बेस्ट रहेंगे।
Raksha Bandhan

9 अगस्त को देश भर में रक्षाबंधन (Raksha Bandhan ) का त्योहार बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाने वाला है। यह एक ऐसा त्यौहार है जो भाई बहनों के पवित्र रिश्ते का प्रतीक होता है। अक्सर त्योहारों के मौके पर लोगों को ट्रेडिशनल लुक कैरी करना पसंद आता है। महिलाएं तो खास तौर पर अपने लुक को लेकर काफी सोचती समझती हैं।

लड़की किसी भी उम्र की क्यों ना हो उसे हर मौके पर परफेक्ट दिखना अच्छा लगता है। इस रक्षाबंधन पर अगर आपको भी गॉर्जियस लुक चाहिए तो आप अनारकली सूट पहन सकते हैं। ट्रेडिशनल मौके पर इस तरह के सूट अच्छे लगते हैं। चलिए आज हम आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइन बता देते हैं जो आपको ब्यूटीफुल बनाएगी।

Raksha Bandhan पर पहनें एंब्रॉयडरी अनारकली

अगर आप खूबसूरत नजर आना चाहते हैं तो एंब्रॉयडरी वर्क वाला अनारकली सूट पहन सकते हैं। इस तरह के सूट में आपको कई तरह की वैरायटी बहुत आसानी से मार्केट में मिल जाएगी। इसमें लुक बहुत अच्छा लगता है। ऐसे सूट में नीचे की तरफ और स्लीव्स पर हैवी वर्क होता है। इनका दुपट्टा भी वर्क के साथ आता है। अपने पसंद के रंग और डिजाइन में आप इसे खरीद सकते हैं।

प्लेन वर्क अनारकली

अगर आपको सिंपल और खूबसूरत लुक चाहिए तो प्लेन वर्क अनारकली सूट एक बेस्ट ऑप्शन है। इस तरह के सूट की नेकलाइन पर गोटा पट्टी का वर्क किया होता है। इसके साथ सिल्क डिजाइन के दुपट्टे आते हैं। यह आपके लुक को ब्यूटीफुल बनाने का काम करेगा। आप चाहे तो अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उसके साथ हैवी डिजाइन की ज्वेलरी पहन सकते हैं।

पैच वर्क अनारकली

पैच वर्क इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में चल रहा है। इस तरह के सूट में स्लीव्स, नेकलाइन और नीचे के हिस्से में सुंदर सा वर्क किया जाता है। इनका दुपट्टा भी हैवी होता है, जो आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाने का काम करेगा। राखी के मौके पर अगर आपको खूबसूरत नजर आना है तो आप इस तरह का सूट पहन सकती हैं। इसके साथ झुमका इयररिंग ओपन हेयर और हिल्स बेस्ट लगेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews