Recipe: मिनटों में तैयार करें चिली गार्लिक पराठा, हर कोई कहेगा वाह…

Recipe: चिली गार्लिक पराठा न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसे बनाना भी बहुत आसान है। इसका तीखा और लहसुन का स्वाद किसी भी भूख को शांत कर सकता है। आइए जानते हैं इसे कैसे बना सकते हैं।
recipe

Recipe: अलग-अलग प्रकार के पराठे खाने का अपना भी अलग ही मजा है। कई बार लोग साधारण पराठा खाकर बोर हो जाते हैं। फिर वे तरह-तरह के पराठे बनाते हैं, जैसे आलू, गोभी, मटर, सेव आदि। लेकिन यह सारे पराठे आपने भी कभी ना कभी अपनी जिंदगी में जरूर खाए होंगे। लेकिन क्या आपने कभी चिली गार्लिक पराठा ट्राई किया है। अगर नहीं, तो आज हम आपके लिए एक चटाकेदार चिली गार्लिक पराठा की रेसिपी लेकर आए हैं, वैसे तो आमतौर पर पराठों को ब्रेकफास्ट में खाया जाता है। लेकिन आप इस पराठे को लंच, डिनर, ब्रेकफास्ट में कभी भी खा सकते हैं। इसका तीखा और गार्लिक फ्लेवर आपके स्वाद को एक नया अनुभव देगा। इसे बनाना बेहद ही आसान है और अगर आपके पास किचन में ज्यादा समय नहीं है। आप झटपट कुछ बनाना चाहते है, तो ऐसे में यह सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आइए, जानते हैं कि चिली गार्लिक पराठा कैसे तैयार किया जाता है।

सामग्री

2 कप आटा
1/2 कप बारीक कटे हुए प्याज
1/4 कप बारीक कटे हुए हरी मिर्च
4-5 लहसुन की कलियाँ, कटी हुई
1/2 कप कद्दूकस की हुई पनीर (वैकल्पिक)
1/4 कप हरी धनिया, कटी हुई
1/2 चम्मच जीरा
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला
नमक स्वादानुसार
2-3 टेबल स्पून तेल

विधी

1. एक बड़े बर्तन में आटा डालें और उसमें थोड़ा सा नमक मिलाएं। पानी डालते हुए आटे को गूंध लें। आटा नरम होना चाहिए। गूंधे हुए आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें।

2. एक कढ़ाई में तेल गरम करें। उसमें जीरा डालें और फिर बारीक कटी हुई लहसुन डालें। लहसुन को सुनहरा होने तक भूनें। प्याज और हरी मिर्च डालें, और प्याज को हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

3. अब पनीर (अगर उपयोग कर रहे हैं), हरी धनिया, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, और नमक डालें। अच्छी तरह मिला लें और एक मिनट तक भूनें। स्टफिंग तैयार है।

4. गुंथे हुए आटे से छोटे-छोटे गोले बना लें। एक गोले को बेलन से बेलें और उसमें तैयार स्टफिंग रखें। पराठे को चारों ओर से मोड़कर, फिर से बेल लें।

5. तवा गरम करें और थोड़ा सा तेल डालें। बेलें हुए पराठे को तवे पर डालें और दोनों साइड से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें। पराठे पर थोड़ा सा तेल लगाएं और दूसरी तरफ भी सेंक लें।

6. तैयार चिली गार्लिक पराठा को हरी चटनी या दही के साथ गरमा-गरम परोसें।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews