
जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। Recipe:-भिंडी में कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है, साथ ही खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होता है। इससे कई पकवान भी बनाए जाते हैं, जिसे आमतौर पर आपने खाया होगा। लेकिन इस खबर में हम आपको एक ऐसे डिश के बारे में बताएंगे जो खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट और अलग प्रकार से बनाई जाती है। इसका स्वाद क्रन्ची और मसालेदार होता है। तो आइए जानते हैं मूंगफली भिंडी की रेसीपी।
इन चीजों की होगी जरूर
मूंगफली भिंडी बनाने के लिए आमचूर पाउडर, सांबर पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और भुने हुए और क्रश किए हुए मूंगफली के दाने।
यह भी पढ़े… Government Job: सॉफ्टवेयर इंजीनियर और असिस्टेंट डाटा एनालिस्ट के पदों पर निकली भर्ती, जाने डीटेल
विधि
- सबसे पहले भिंडी को लंबा-लंबा और पतला दो भागों में बांटकर काट ले।
- फिर इसमें राई का छौंक लगाए, उसके बाद प्याज को डेल और सुनहरा होने तक भूने।
- अब इसमें भिंडी को डाल दे। इसमें अब स्वाद अनुसार नमक डालें।
- ध्यान रखें आपसे थोड़ी थोड़ी देर में चलाते रहे, वरना यह चिपक जाएगा।
- अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, आमचूर पाउडर डालें।
- फिर इसे अच्छे से मिलाकर भुने।
- अब थोड़ी देर बाद जब भिंडी अच्छे से भून जाए तो इसमें क्रश किए हुए मूंगफली डालें और उसे अच्छे से फ्राइ करें।
- अबकी मूंगफली भिंडी अब तैयार है, आप इसका सेवन रोटी और चावल के साथ सेवन कर सकते हैं।
Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य भ्रम फैलाना नहीं बल्कि शिक्षित करना है। कृपया विशेषज्ञों की सलाह लें।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

