सर्दियां आने से पहले बना कर रख लें चाय का मसाला, ये है परफेक्ट रेसिपी

सर्दियां आने से पहले बना कर रख लें चाय का मसाला, ये है परफेक्ट रेसिपी

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। सर्दियां आने वाली हैं। ये ऐसा मौसम है जब हल्का फुल्का संक्रमण होता है। एकाध खांसी या छींक आती है या हल्की फुल्की ठंड लगने लगती है। तब एक ही सलाह या सहारा होता है चाय। अदरक वाली चाय (Tea) या तुलसी वाली चाय पीने की सलाह देने वालों की कोई कमी नहीं होती। इन सबसे बेहतर है चाय का मसाला (Tea Masala)। जो चुटकी भर डलता है और चाय का जायका बढ़ा देता है। ये मसाला सर्दी से जुड़ी हर समस्या के लिए मुफीद है। इसलिए तेज ठंडक होने से पहले ही इस मसाले को बनाकर रख लें। ताकि, आपको मौसम बदलने के साथ किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।

चाय का मसाला बनाने की सामग्री
  • लौंग
  • इलायची
  • काली मिर्च
  • सौंफ
  • दालचीनी
  • सोंठ
  • जायफल
  • तुलसी के पत्ते
चाय का मसाला बनाने का तरीका

• चाय का मसाला बनाने के लिए सबसे पहले सारी सामग्री को मिलाकर सेंक लें।
• अब इन मसालों को ठंडा होने रख दें।
• जब सारे मसाले ठंडे हो जाएं। तब इन्हें मिक्सर में डालकर अच्छे से पीस लें। बस चाय का मसाला तैयार हो चुका है।
• आपको ये ध्यान रखना है कि आप जो फ्लेवर पसंद करते हैं। उस फ्लेवर को कम या ज्यादा कर सकते हैं।
• मान लीजिए आपको सोंठ से ज्यादा लौंग का फ्लेवर पसंद है तो सारे मसालों में लौंग ज्यादा रखें। इसी तरह आप मसाले अपने हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं।
• कई लोगों मसाले में सौंफ का स्वाद पसंद नहीं आता। वो लोग चाहें तो सौंफ को हटा भी सकते हैं।

यह भी पढ़े… डेंगू मरीज के लिए ये डाइट है सबसे बेस्ट, आस-पास वाले क्षेत्रों में रखे साफ-साफई

ऐसे करें उपयोग

इस मसाल के उपयोग करने से पहले ये जान लीजिए कि आप हर रोज बहुत ज्यादा मात्रा में इसका प्रयोग न करें। वैसे तो ये फायदेमंद मसाला है। लेकिन इसकी चाय ज्यादा पीने से या चाय में इसकी क्वांटिटी ज्यादा डालने से आपको एसिडीटी या जलन भी हो सकती है। चाय का मसाला सिर्फ एक चुटकी के करीब ही अपनी चाय में डालें। स्वाद और सेहत के लिए इतना काफी है।

स्टोर करने का तरीका
  • चाय का मसाल ठीक तरह से स्टोर नहीं हुआ तो मसाले का सारा फ्लेवर खत्म हो जाएगा।
  • चाय के मसाले को किसी एयरटाइट डिब्बे में ही रखें।
  • इस डिब्बे में भूल से भी गीला चम्मच नहीं डालें। चाय का मसाला कई दिनों तक सही स्वाद और महक के साथ काम आता रहेगा।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews