क्या आप भी गुस्से में पार्टनर से कह देते हैं ये 3 शब्द? संभल जाएं, टूट सकता है रिश्ता

कभी-कभी गुस्से में कहे गए शब्द हमारे रिश्तों में दरार डाल सकते हैं, खासकर जब पार्टनर से झगड़ा हो रहा हो। ऐसे में हम अनजाने में कुछ ऐसे शब्द कह देते हैं जो रिश्ते में दरार डाल सकते हैं।
Relationship

एक रिश्ते को लंबा चलाने के लिए उसमें तीन चीज़ों की आवश्यकता अधिक होती है। ये तीन चीज़ें है प्यार, विश्वास और सम्मान। इन तीन चीज़ों की बुनियाद पर ही एक रिश्ता मज़बूत बनता है। लेकिन जहाँ प्यार होता है वहाँ लड़ाई-झगड़े भी देखने को मिलते हैं। पति पत्नी या गर्लफ़्रेंड-बॉयफ़्रेंड के बीच कई बार कई बातों को लेकर लड़ाई झगड़े होते रहते हैं।

किसी भी रिश्ते में गुस्सा करना और लड़ाई-झगड़ों का होना बेहद ही आम बात है। लेकिन लड़ाई-झगड़े के दौरान ग़ुस्से ही ग़ुस्से में हर कुछ बोल देना कई बार भारी पड़ सकता है। कई बार कपल्स को इस बात का ध्यान ही नहीं रहता है, और वे ग़ुस्से में कुछ ऐसी बातें या शब्द बोल देते हैं, जो उनके रिश्ते में दरार डालने का काम करती है। आज हम इस आर्टिकल में उन्हीं बातों के बारे में ज़िक्र करेंगे, कि ऐसी कौन सी तीन बातें हैं, जिन्हें लड़ाई-झगड़े के दौरान कपल को एक दूसरे को कभी नहीं कहनी चाहिए।

क्या आप भी गुस्से में पार्टनर से कह देते हैं ये 3 शब्द? (Relationship)

‘मुझे छोड़ दो’

कई बार लड़ाई-झगड़े के दौरान ग़ुस्से में, कपल एक दूसरे को कह देते हैं, की ‘तुम मुझे तलाक़ दे दो’ या फिर ‘मुझसे ब्रेकअप कर लो’। ये शब्द भले ही छोटे हो, लेकिन इन शब्दों का अर्थ बहुत अधिक होता है। इन शब्दों को बोलने से, आप अपने पार्टनर के आत्मसम्मान को नुक़सान पहुँचा सकते हैं, इसलिए कभी भी ग़ुस्से में, ऐसा नहीं बोलना चाहिए। ये बातें रिश्ते को कमज़ोर बना देती है।

‘तुम्हें कुछ नहीं आता है’

रिश्ते में एक दूसरे का मान-सम्मान करना बहुत ज़रूरी होता है। कई बार लड़ाई के दौरान ग़ुस्से में पार्टनर एक दूसरे को कह देते हैं, की ‘तुम्हें कुछ नहीं आता है’, ‘तुमसे कुछ नहीं हो पाएगा’। ये बातें पार्टनर के आत्मसम्मान को गिरा सकती है, साथ ही साथ उसकी क्षमता पर सवाल भी उठा सकती है, इसलिए कभी भी लड़ाई-झगड़े में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, ये शब्द सिर्फ़ और सिर्फ़ नीचा दिखाने का काम करते हैं।

‘काश़ मैं तुमसे न मिला होता/होती’

रिश्ते में लड़ाई-झगड़े होना बेहद आम बात है, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि आप कितनी समझदारी से अपने लड़ाई-झगड़ों को सुलझाते हैं। कई बार ग़ुस्से में कपल एक दूसरे को बोल देते हैं कि ‘मुझे तुमसे नफ़रत है’, लड़ाई-झगड़े के दौरान इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करना पार्टनर के दिल को तोड़ सकता है। इतना ही नहीं कई बार कपल लड़ाई-झगड़े में एक दूसरे से यह भी कह बैठते हैं कि ‘काश़ मैं तुमसे मिला ही ना होता’, कोशिश करें कि ग़ुस्से में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल न करें। ये शब्द सिर्फ़ और सिर्फ़ रिश्तों को खोखला बनाने का काम करते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews