डेटिंग पर ‘न’ कहना हो तो इन आसान टिप्स को अपनाएं, नहीं लगेगा किसी को बुरा

डेटिंग पर जाने के बाद, कभी-कभी ऐसा होता है कि हमें सामने वाले के साथ कनेक्शन नहीं बन पाता। ऐसे में इनकार करना एक मुश्किल काम बन सकता है, खासकर जब आप नहीं चाहते कि सामने वाले को कोई बुरा लगे.
Relationship

कई बार हम सोशल मीडिया पर लोगों से बातें करना शुरू करते हैं, सोशल मीडिया पर हमें सब कुछ परफेक्ट लगता है, लेकिन जब हम उन्हें मिलते हैं तो हमें लगता है कि जो कुछ भी सोशल मीडिया पर था वैसे असल में नहीं है. इस स्थिति में किसी को भी मना करना बहुत मुश्किल लग सकता है.

ऐसे में अगर आप सामने वाले को मना करना चाहता है तो उसके लिए आप विनम्र तरीक़ा अपना सकते हैं. अक्सर लोग इस तरह की सिचुएशन में कन्फ्यूज रहते हैं, कि आख़िर वे बोले तो क्या बोले. चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल के ज़रिए कुछ ऐसे तरीक़े बताएँगे जिनकी मदद से आप किसी को भी बिना बुरा लगाए अपने मन की बातें बोल सकते हैं.

ईमानदारी से अपनी बात कहें (Relationship)

अगर आपको किसी से मिलने के बाद ऐसा महसूस हो रहा है, कि आप आगे बात नहीं बढ़ा सकते हैं. ऐसे में आप कुछ इस तरह अपने मन की बात रख सकते हैं, आप कह सकते हैं कि ‘आप बहुत अच्छे हो, लेकिन मुझे लगता है, कि हम दोनों के बीच वो कनेक्शन नहीं बैठ पा रहा है, जो मुझे चाहिए’, तो इस तरीक़े को अपनाकर आप किसी की भावनाओं को बिना ठेस पहुचाएँ, अपनी बात स्पष्ट रूप से रख सकते हैं.

झूठे बहाने बनाने से बचें

अक्सर देखा जाता है कि जब लोगों को मिलकर अच्छा नहीं लगता है तो वे टालने लगते हैं और झूठ बोलने लगते हैं. ऐसे में बिना झूठ बोले आप ईमानदारी के साथ कह सकते हैं, की ‘मैं अभी किसी रिश्ते के लिए तैयार नहीं हूँ, मुझे लगता है कि मुझे अभी करियर पर ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत है’. इस तरह से आप सामने वाले व्यक्ति को बता पाएंगे कि रिश्ते से ज़रूरी करियर है, और आप अभी किसी भी प्रकार का रिश्ता रखने के लिए तैयार नहीं हैं.

कन्फ्यूजन न बढ़ाएं

अगर आप किसी को मिलने के बाद ऐसा सोच रहे हैं कि मिलने के बाद आप घर पर जाकर टेक्स्ट मैसेज के ज़रिए उन्हें मना कर देंगे, तो यह तरीक़ा बहुत बेकार है. इसके बजाय आप विनम्र तरीक़े से अपनी बात, मुलाक़ात के दौरान ही कहे. जब आप साफ़ साफ़ अपनी बातें कहेंगे तो इससे कंफ्यूजन नहीं रहेगा. सामने वाला आपकी भावनाओं की क़दर भी करेगा.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews