Relationship tips : प्रेम से जरुरी हैं ये 7 बातें, अमेरिकी एक्सपर्ट की सलाह पर कीजिए ‘रिलेशनशिप टेस्ट’

Relationship tips : प्रेम से जरुरी हैं ये 7 बातें, अमेरिकी एक्सपर्ट की सलाह पर कीजिए ‘रिलेशनशिप टेस्ट’

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। किसी भी रिलेशनशिप (relationship) में प्रेम (love) सबसे जरुरी है। लेकिन प्रेम के साथ कुछ और बातें भी महत्वपूर्ण है। बगैर विश्वास और सम्मान के प्रेम गूंगा बहरा है। अमेरिका के पोर्टलैंड में रहने वाले थेरेपिस्ट जेफ गुएंथर (jeff guenther) इस मामले में कुछ जरुरी राय रखते हैं। इनका कहना है कि रिश्ते में प्रेम से इतर भी कुछ बातें है जो बहुत महत्वपूर्ण है। अमेरिकी एक्सपर्ट जेफ काफी मशहूर हैं और सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। उन्होने ऐसी 7 बातों का उल्लेख किया है जिसे वे प्रेम से ऊपर रखते हैं।।

Relationship tips : डेटिंग से आगे रिलेशनशिप के लिए हैं तैयार, समझिये पार्टनर के hints

  • पहली बात है आपके पार्टनर का व्यवहार। इसे देखिये और नोट कीजिए कि वो आपके साथ नर्म, केयरिंग और सम्मानजनक व्यवहार करता है या आपको तंग करना और मजाक उड़ाना उसके व्यवहार में शामिल है।
  • क्या आप अपने साथी से अपने मन की सारी बातें बेझिझक शेयर कर लेते हैं और इसे लेकर सुरक्षित महसूस करते हैं। या फिर कुछ बातें बताते हैं और कुछ छिपा लेते हैं। अगर कुछ छिपाते हैं तो इस बारे में सोचिए।
  • आपकी उम्मीदों, जीवन को लेकर देखे गए स्वप्न और भविष्य के लक्ष्य को लेकर पार्टनर का सपोर्ट मिलता है या नहीं।
  • आप दोनों के बीच किस तरह का भावनात्मक संबध है। क्या आपको उनसे पूरा इमोशनल सपोर्ट मिलता है। या ऐसा न होने पाने के कारण आप उनसे अपनी बातें नहीं कह पाते हैं।
  • नो मीन्स नो…क्या आपके रिश्ते में इस बात को लेकर सहजता है। आप उनके बिना खुद को दोषी मानें या गिल्ट में डाले ‘ना’ कह पाते हैं जिससे ये तय हो सके कि आपकी और उनकी सीमा क्या है।
  • क्या आपसे कभी जबरदस्ती, भावनात्मक या शारीरिक दबाव के आधार पर किसी तरह की सहमति या रजामंदी ली गई है। यदि वो आपकी तरफ से सकारात्मक सहमति नहीं थी तो ये सरासर गलत है।
  • किसी बहस या तकरार के बाद आपके संबंध सहज होने में कितना समय लेते हैं और क्या वो बिना पूर्वाग्रह के पहले जैसे सामान्य हो पाते हैं। या आप इसके बाद अपने आप को बिखरा और टूटा हुआ महसूस करते हैं।
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews