Relationship Tips: अपनी गर्लफ्रेंड को बार-बार ना करें मैसेज, रिश्ते में पड़ सकती है दरार

हर रिश्ते में लड़का अपनी प्रेमिका को लेकर ज्यादा ही पॉज़ेसिव रहता है और वह उन्हें दिनभर फोन पर बातें करना और मैसेज करते रहते हैं, जो कई बार रिश्ते में दूरी को बढ़ा सकता है।
Relationship Tips: अपनी गर्लफ्रेंड को बार-बार ना करें मैसेज, रिश्ते में पड़ सकती है दरार

Relationship Tips : आजकल गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का एक फ्रेंड चल रहा है। जिसे देखो वह किसी-न-किसी के प्यार में पागल है। ऐसे में मोबाइल दोनों के बीच बातचीत का एक बेहतरीन माध्यम बन चुका है। इसके अलावा, पार्टनर्स एक-दूसरे से बातचीत करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट, टेलीग्राम या फिर व्हाट्सएप यूज करते हैं। कई बार तो दोनों पार्टनर एक-दूसरे पर इतना भरोसा करते हैं कि वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स का एक्सेस एक-दूसरे को दे देते हैं जोकि सही है, लेकिन कई बार यह आपके लिए आगे चलकर मुसीबत भी बन सकता है। अक्सर ऐसा होता है जब कोई कपल प्यार में पड़ा होता है, तो वह अपनी प्रेमी की तरफ बहुत ज्यादा आकर्षित होता है। हालांकि, शुरुआती दिनों में दोनों को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। वहीं, हर रिश्ते में लड़का अपनी प्रेमिका को लेकर ज्यादा ही पोजेसिव रहता है और वह उन्हें दिनभर फोन पर बातें करना और मैसेज करते रहते हैं, जो कई बार रिश्ते में दूरी को बढ़ा सकता है।

अक्सर जब प्रेमिका कहीं बाहर जाती है या फिर उसके घर पर कुछ फंक्शन होता है वैसे में दोनों के बीच बातचीत नहीं हो पाती, तब लड़कों के दिलों दिमाग में बहुत से ऐसे ख्याल आते हैं और वह रह नहीं पाता। जिस कारण वह अपने पार्टनर को मैसेज करके हाल-चाल पूछते रहते हैं। कई बार बिजी रहने के कारण आपकी गर्लफ्रेंड आपको मैसेज का रिप्लाई नहीं कर पाती, तब दिमाग में यह बात आती है कि पता नहीं कहां होगी, उसका रिप्लाई क्यों नहीं आया, 2 दिन से उसने कोई कांटेक्ट भी नहीं किया, कम-से-कम उसे मुझे टेक्स्ट करना चाहिए, यह सब ख्याल मानसिक संतुलन को बिगाड़ सकता है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको बार-बार मैसेज करने के नुकसान बताएंगे।

बार-बार मैसेज के नुकसान

  • आपको हर वक्त अपनी गर्लफ्रेंड को मैसेज करने से बचना चाहिए, क्योंकि वह उस वक्त कहां होगी यह पता नहीं। हो सकता वह किसी अपनी फैमिली के साथ हो। ऐसे में अगर आप उन्हें बार-बार मैसेज करेंगे तो बात बिगड़ सकती है।
  • बहुत सी लड़कियों को बार-बार मैसेज करने वाले और फोन लगाने वाले पार्टनर पसंद नहीं होते। उन्हें लिमिटेड बात करना पसंद होता है। बेशक यह सही है कि आपको अपनी प्रेमिका को लेकर फिक्र है और आपको उनकी याद भी आती होगी, लेकिन बार-बार मैसेज करने से वह इरिटेट भी हो सकती है। इससे रिश्ता कमजोर पड़ सकता है। इसलिए दोनों को ही इसे बैलेंस करके चलना पड़ेगा, ताकि रिश्ते में मजबूती आए।
  • बहुत बार लड़के अपनी प्रेमिका को लेकर इतने ज्यादा पजेसिव होते हैं कि वह अपनी बंदी को किसी और के साथ नहीं देख पाते। जिस कारण कभी अगर मैसेज का रिप्लाई या फिर फोन का रिप्लाई उन्हें तुरंत ना मिले, तो वह इसका गलत मतलब निकाल लेते हैं और उनकी बात को सुने बगैर उन पर बरस पड़ते हैं। ऐसे में आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप बहुत ही धैर्य के साथ उन्हें मैसेज करें। ना कि उन्हें लगातार मैसेज करते रहें।
  • अगर आपकी प्रेमिका तुरंत रिप्लाई नहीं कर पा रही और वह किसी काम में व्यस्त है, तो उसके शेड्यूल के हिसाब से ही आप उन्हें मैसेज करें। क्योंकि काम के दौरान मैसेज या फोन कॉल इंसान के दिमाग को भटका सकता है। जिस कारण उनका नुकसान भी हो सकता है। इससे दोनों के रिश्ते में तकरार बढ़ सकती है। इसलिए दोनों की आपसी समझ से ही रिश्ते को निभाएं।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews