Relationship Tips: बॉयफ्रेंड से भूलकर भी ना शेयर करें ये 4 बातें, टूट सकता है रिश्ता

कुछ बात ही ऐसी होती है, जिन्हें आपको अपने पार्टनर से भूल कर भी नहीं शेयर करना चाहिए। अन्यथा, आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है।
Relationship Tips: बॉयफ्रेंड से भूलकर भी ना शेयर करें ये 4 बातें, टूट सकता है रिश्ता

Relationship Tips : कोई भी रिश्ता प्यार और विश्वास के आधार पर ही टिका होता है। हम सभी जानते हैं कि हर किसी के जीवन में एक-न-एक इंसान ऐसा होता है जो उसके लिए सब कुछ होता है। उसमें उसकी दुनिया नजर आती है। अगर उसका साथ मिल जाए, तो वह पूरी कायनात को बदलने की ताकत रखता है। ऐसे में कई बार भावनाओं में बहकर लड़कियां अपने पार्टनर से अपनी सारी बातें शेयर कर बैठती हैं, लेकिन शायद वह बहुत बार ऐसी गलती कर बैठती है, जिससे उनके रिलेशनशिप पर खतरा मंडराने लगता है। ऐसे में कुछ बात ही ऐसी होती है, जिन्हें आपको अपने पार्टनर से भूल कर भी नहीं शेयर करना चाहिए। अन्यथा, आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको उन बातों के बारे में बताएंगे, जो आपको अपने पार्टनर से कभी भी नहीं बताना चाहिए। आइए जानते हैं विस्तार से…

ना शेयर करें ये बातें

  • आजकल हर लड़का और लड़की दोनों का ही पास्ट जरूर होता है। ऐसे में अगर लड़के की बात करें, तो उसे अपने गर्लफ्रेंड के पास्ट से बहुत दिक्कत होती है और वह उसे बर्दाश्त नहीं कर पाते। ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर को पास्ट के बारे में बताती हैं, तो यह धीरे-धीरे झगड़े का रूप लेने लगता है और आगे चलकर इससे आपके रिश्ते को नुकसान पहुंच सकता है। केवल इतना ही नहीं, यह टूट भी सकता है। इसलिए भूलकर भी अपने पुराने रिलेशनशिप के बारे में कभी भी अपने बॉयफ्रेंड के सामने जिक्र ना करें।
  • अगर आप अभी भी अपने एक्स के टच में है, तो अपने वर्तमान में रिलेशनशिप पर इसका कोई असर ना पड़ने दें क्योंकि कोई भी लड़का या बात बर्दाश्त नहीं कर पता है कि आप अपनी एक्स से बात कर रही हैं। उन्हें ऐसा लगने लगता है कि आप उन्हें धोखा दे रही हैं। भले ही वह आपका दोस्त ही क्यों ना हो, लेकिन आपके पार्टनर को ऐसा लगेगा कि आपने उनके साथ चीटिंग की हैं।
  • हो सकता है आपका बॉयफ्रेंड बहुत ज्यादा अच्छा हो ओपन माइंडेड हो आपकी हर बात को समझता हो, लेकिन पास्ट में फिजिकल लाइफ को उनके साथ कभी भी शेयर ना करें, क्योंकि इससे लड़के बहुत ज्यादा हर्ट होते हैं। वह इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड पहले किसी और की हो चुकी है। ऐसे में वह दिमागी तौर पर भी बीमार होते चले जाते हैं और रिश्ता टूटने के कगार तक पहुंच जाता है। इसलिए कोशिश करें कि अपने पार्टनर को फिजिकल रिलेशनशिप के बारे में ना बताएं।
  • कभी भी अपने एक की तुलना अपने बॉयफ्रेंड के साथ मत करें, क्योंकि आपको आपके पास के साथ नहीं बल्कि वर्तमान के साथ जीना चाहिए। अगर आपका पास्ट इतना ही अच्छा होता, तो आपको दूसरे से प्यार ही नहीं होता। इसलिए प्यार की कदर करना सीखें। अपने पार्टनर की कमियों को उजागर न करें, बल्कि उनकी अच्छी बातों को मोटिवेट करें। इससे उनका सेल्फ कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और आपके प्रति प्यार भी बढ़ेगा।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews