Relationship Tips: सास को बनाएं अपनी बेस्ट फ्रेंड, इन 4 टिप्स की मदद से मजबूत बनेगा रिश्ता

Relationship Tips: सास को बनाएं अपनी बेस्ट फ्रेंड, इन 4 टिप्स की मदद से मजबूत बनेगा रिश्ता

Relationship Tips : शादी होने के बाद लड़का और लड़की दोनों के ही जीवन में कई सारे नए रिश्ते जुड़ जाते हैं, जिन्हें सही तरीके से निभाना काफी ज्यादा चैलेंजिंग काम होता है। लड़की को शादी के बाद अपना घर छोड़कर ससुराल जाना पड़ता है और यहां उन्हें सास-ससुर, नंद, देवर, जेठ-जेठानी को संभालना काफी मुश्किल होता है। हालांकि, रिश्ते को बनाने में अपनी मेहनत नहीं लगती, जितनी उसे निभाने में लगती है। अक्सर हमें वैसे लोगों से अपने संबंध को संवारने होते हैं, जो हमारे लिए अजनबी हो इनमें सास और बहू का रिश्ता भी शामिल होता है। यह एक ऐसा रिश्ता है, जिसमें खटपट और नोकझोक हमेशा बनी ही रहती है। अक्सर बहु को किसी-न-किसी बात को लेकर टोकती रहती है, लेकिन सभी एक जैसी हो यह जरूरी नहीं। दरअसल, कई बार यह रिश्ता आप पर भी टिका होता है कि आप अपने सास के साथ कैसा रिश्ता बना रही है। तो चलिए आज के आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिससे सास और बहू की जोड़ी एक अच्छी दोस्त बन सकती है।

अपनाएं ये टिप्स

  • पहले की अपेक्षा अब सास और बहू के रिश्ते में आपसी समझ से रिलेशन को काफी स्ट्रांग बनाया जा रहा है। दरअसल, आजकल बहुत कम ही घर में सास और बहू के बीच लड़ाइयां देखने को मिलती है। इसकी मुख्य वजह अंडरस्टैंडिंग होती है। अगर आप एक-दूसरे को अच्छे से समझ कर चलती है, तो आप दोनों के बीच कभी खटपट नहीं होगी। किसी भी काम को करने से पहले एक-दूसरे की सलाह लेने से यह रिश्ता गहरा हो सकता है। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। कोशिश करें कि दोनों खाली समय में बैठकर छोटी-छोटी बातों को शेयर करें। इससे आप दोनों के बीच अच्छा तालमेल बैठेगा।
  • अगर आप अपनी सास के साथ अच्छी बॉन्डिंग बनाना चाहती है, तो उनकी अहमियत को समझे। आप जैसे अपनी मां को प्यार करती हैं, उतना ही प्यार आप अपनी सासू मां से करें। ऐसे में वह भी आपको बहू नहीं, बल्कि बेटी की तरह प्यार करेंगी। आप हर छोटी बड़ी चीज में अपनी सासू मां से सलाह लें, हमेशा उनकी इज्जत करें। एक-दूसरे को इंपॉर्टेंस देने से आप दोनों के रिश्ते में मजबूती आएगी। साथ ही परिवार का माहौल भी अच्छा बना रहेगा।
  • सास और बहू के बीच अच्छी बॉन्डिंग के लिए एक-दूसरे के पसंद की चीज को करें सास को क्या खाना पसंद है, कहां जाना पसंद है। इसके अलावा, आप उनके लिए कुछ स्पेशल कर सकती हैं। इससे मदर इन लॉ काफी खुश होगी। आप उनके बर्थडे को सेलिब्रेट कर सकती हैं या फिर आप अपनी सास के साथ शॉपिंग पर भी जा सकती है। इससे उन्हें स्पेशल फील होगा और आपके रिश्ते स्ट्रांग होंगे।
  • आप दोनों के रिश्ते में किसी भी तरह की गलतफहमी ना आने दें। इसलिए एक-दूसरे को वक्त देकर समझने का प्रयास करें कि आपकी सास को क्या पसंद है और क्या नहीं। उनकी हर बात मानें, इससे सास को बुरा भी नहीं लगेगा और आपका रिश्ता मजबूत होगा। दूसरों की बात पर ध्यान न देते हुए लड़ाई-झगड़े से बचकर रहें। अन्यथा, एक छोटी सी गलतफहमी आप दोनों के रिश्ते में दरार पैदा कर सकती है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews