Relationship tips : रिलेशनशिप में पुरुष अक्सर बोलते हैं ये झूठ, जानिये क्या आपका बॉफ्रेंड भी है ऐसा

Relationship tips : रिलेशनशिप में पुरुष अक्सर बोलते हैं ये झूठ, जानिये क्या आपका बॉफ्रेंड भी है ऐसा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हम चाहें लाख चाहेंं, लेकिन कई बार किसी वजह से झूठ बोलना पड़ जाता है। अगर झूठ किसी को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से न हो और बहुत छोटी सी बात पर बोला गया हो तो वो हार्मलेस होता है। लेकिन अगर आप किसी रिलेशनशिप (Relationship) में है और आपको लग रहा है कि पार्टनर लगातार झूठ बोल रहा है तो आगाह हो जाइये। खासकर लड़कियों को पता होना चाहिए कि पुरुष साथी अक्सर अपनी पार्टनर से ये झूठ बोलते हैं-

Relationship tips : अपने रिश्ते को रखना चाहते हैं सीक्रेट, इस तरह बरकरार रखें राज़

  • किसी भी रिश्ते में जाने से पहले सामने वाले का मेरिटल स्टेटस जान लीजिए। अक्सर पुरुष अपने शादीशुदा होने की बात छिपाते हैं।
  • अपनी ड्रिंकिंग हैबिट या फिर स्मोकिंग की आदत को भी पुरुष छिपाकर रखते हैं। नशा हमेशा घातक होता है इसलिए किसी भी रिश्ते में जाने से पहले कन्फर्म कर ले कि सामने वाले को शराब या किसी और नशे की लत तो नहीं।
  • लड़की को इम्प्रेस करन के लिए कई बार लड़के अपने पैसे, जॉब, संपत्ति या फिर मकान के बारे में बढ़ा चढ़ाकर बताते हैं।
  • अपनी पिछली रिलेशनशिप को छिपाना..ये आदत कई पुरुषों में होती है। अतीत को वर्तमान में नहीं लाना चाहिए लेकिन अपनी पास्ट रिलेशनशिप के बारे में बातें छिपाना भी एक संकेत हैं कि सामने वाला आपके प्रति ईमानदार नहीं।
  • अपने दोस्तों के साथ टाइम बिताना और आपके पूछने पर ये कहना कि ऑफिस में बिजी था।
  • आपको समय नहीं दे पाने पर बार बार ऑफिस या व्यस्तता का बहाना बनाना।
  • दूसरी लड़कियों से भी लगातार संपर्क की कोशिश में रहना और पकड़े जाने पर इसे नकार देना।
  • अक्सर कई बार लड़के अपनी गर्लफ्रेंड से ये कह देते हैं कि मैं तुम्हारे बारे में ही सोच रहा था..जबकि उनके दिमाग में आपका खयाल भी नहीं होता है।
  • मैं तुम्हारे बिना नहीं रह सकता..ये वो झूठ है जो लड़के शुरुआती समय में बहुत बार दोहराते हैं। लेकिन समय बीतने के साथ ये बात उनके लिए महत्वहीन हो जाती है।
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews