Relationship Tips: मेल पार्टनर की गलतियां रिश्ते में लाती है दरार, बन सकती है ब्रेकअप की वजह

ऐसे में अगर वह अपनी आदतों को नहीं सुधारते, तो फीमेल पार्टनर उनसे ब्रेकअप तक कर लेते हैं। आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में विस्तार से...
Relationship Tips: मेल पार्टनर की गलतियां रिश्ते में लाती है दरार, बन सकती है ब्रेकअप की वजह

Relationship Tips : किसी भी रिश्ते में प्यार, विश्वास ही उसका आधार होता है और आजकल तो रिलेशनशिप को लंबे समय तक लेकर चलना बहुत बड़ा चैलेंजिंग काम होता है। इनमें एक छोटी सी गलती भी रिश्ता टूटने की वजह बन सकती है। खासकर उन रिश्तो में जब आपकी शादी ना हुई हो। दरअसल, किसी भी रिश्ते में प्यार का एहसास बहुत अनमोल होता है। उसे रिश्ते में पार्टनर्स को एक-दूसरे के अलावा कोई और पसंद नहीं आता। वह उनके साथ काफी समय बिताना एक साथ पसंद करते हैं, लेकिन धीरे-धीरे साथ रहने के बाद एक दूसरे की सच्चाई भी सामने आने लगती है। कई बार ऐसी सिचुएशन में आपके पास चॉइस होती है कि वह उसे एक्सेप्ट कर लें या फिर रिजेक्ट कर दें। अगर लड़कियों की बात करें, तो उन्हें लड़कों में कुछ आदतें ऐसी भी होती है जो बिल्कुल पसंद नहीं आती। ऐसे में अगर वह अपनी आदतों को नहीं सुधारते, तो फीमेल पार्टनर उनसे ब्रेकअप तक कर लेते हैं। आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में विस्तार से…

ना करें ये गलतियां

  • जैसा कि हम सभी जानते हैं कोई भी रिश्ता भरोसा और विश्वास के आधार पर ही टिका होता है। ऐसे में अगर रिश्ता लॉन्ग टर्म चाहिए, तो आपको एक-दूसरे पर ट्रस्ट तो करना ही होगा। ऐसे में लड़का अगर अपनी फीमेल पार्टनर पर बेवजह शक करते हैं, तो लड़की एक-न- एक दिन उस लड़के को छोड़कर चली जाती है। इसलिए कोशिश करें कि फीमेल पार्टनर का फोन बार-बार ना चेक करें, उनके दोस्तों से मिलने पर उन पर शक ना करें, हमेशा लाइव लोकेशन भेजने की जिद ना करें। यह काफी टॉक्सिक बिहेवियर माना जाता है और यह आपके रिश्ते को कमजोर कर सकता है।
  • अगर आप दोनों पार्टनर एक-दूसरे से काफी दूर रहते हैं, तो कोशिश करें कि कम्युनिकेशन गैप ना हो। आप चाहे जितने भी बिजी हो लेकिन थोड़ा वक्त निकाल कर अपनी फीमेल पार्टनर से बातचीत कर लें, क्योंकि अक्सर लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप ऑनलाइन मीडियम या फिर फोन पर बातचीत करने के माध्यम से ही जुड़ा रहता है। ऐसे में एक-दूसरे को समय देना बातचीत करना, वीडियो कॉल पर एक दूसरे की तारीफ करना बेहद जरूरी है। अगर आप इन चीजों में जरा भी चूक गए, तो आपकी गर्लफ्रेंड आपको छोड़कर जा सकती है।
  • आमतौर पर लड़कियों को झूठ बोलने वाले शख्स बिल्कुल भी पसंद नहीं आते। यह आपके रिश्ते को कमजोर कर सकती है। इसलिए अपने रिलेशनशिप को ट्रांसपेरेंट बनाए रखना जरूरी है। अब जहां भी जाते हो अपनी गर्लफ्रेंड को अवश्य बताएं। उनसे कोई भी बात छुपाना आपके लिए आगे चलकर नुकसानदायक हो सकता है।
  • अगर आप जरूर से ज्यादा सिगरेट, शराब या फिर ड्रग्स लेते हैं, तो यह आदत आपके रिश्ते को आगे चलकर कमजोरी बन सकता है, क्योंकि अक्सर लड़कियां अपने लिए वैसे लड़के तलाश थी हैं जो इन सारी चीजों से दूर हो। अक्सर नशा करने के बाद लड़के लड़कियों को कुछ भी बोलने लगते हैं, जो उन्हें होश में आने के बाद याद नहीं रहता। ऐसे में आपका रिश्ता बिगड़ जाता है, तो कोशिश करें इन आदतों को जितनी जल्दी हो सके सुधार लें। अन्यथा, आपका रिश्ता ब्रेकअप तक पहुंच सकता है।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews