Relationship Tips: परिवार के दबाव में आकर ना करें शादी, भविष्य में हो सकती है ये परेशानी

Relationship Tips: परिवार के दबाव में आकर ना करें शादी, भविष्य में हो सकती है ये परेशानी

Relationship Tips : शादी एक ऐसा पवित्र बंधन होता है, जिसमें दो लोग सात जन्मों के लिए एक-दूसरे से बंध जाते हैं। इस रिश्ते में मान-सम्मान, मर्यादा, भरोसा, प्यार और विश्वास सभी चीज बहुत महत्व रखती है। क्योंकि शादी के बाद लड़का और लड़की दोनों के जीवन में कई सारे रिश्ते जुड़ जाते हैं, जिन्हें निभाना बेहद चैलेंजिंग काम होता है, लेकिन कई बार ऐसा देखा गया है कि फैमिली के दबाव में आकर लोग शादी के लिए राजी हो जाते हैं। एक उम्र आते-आते परिवार को अपने बेटे या बेटी की शादी की चिंता सताने लगती है। ऐसे में वह अच्छा रिश्ता ढूंढते हैं और मिल जाने पर वह दबाव भी बनाते हैं।

Relationship Tips

कई बार आप इस शादी से खुश नहीं होते, लेकिन ना चाहते हुए भी आपको यह शादी करनी पड़ती है। तो इससे आपको आगे चलकर नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज के आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप उन परेशानी से कैसे निपटा सकते हैं।

घरवालों को समझनी चाहिए ये बात

  • शादी के लिए लगातार लड़का या लड़की किसी पर भी दबाव डालने से वह मेंटली रूप से डिस्टर्ब हो जाता है, क्योंकि उसे तरह-तरह की चिंता सताने लगती है और यह खुशी को खत्म कर सकता है। इससे जीवन नकारात्मक दिशा में जाने लगता है। इसलिए कभी भी फैमिली को शादी तय करने से पहले उसे व्यक्ति की राय अवश्य लेनी चाहिए, जिससे यह रिश्ता जिंदगी भर चल सके।
  • दबाव में से की गई शादी के बाद कई बार रिश्ते में वह तालमेल नहीं बैठ पाता। ऐसे में अक्सर उनके बीच लड़ाई-झगड़ा होते रहते हैं। इसलिए फैमिली को यह समझना चाहिए कि दो लोगों को साथ में जीवन बिताना है और बिना उनके सलाह मसूर किया आपको रिश्ता तय नहीं करना चाहिए।
  • किसी भी रिश्ते को जोड़ने से पहले दोनों के तरफ से परिवारों में यह समझ होनी चाहिए कि यदि बच्चे दबाव में आकर शादी कर भी लें, तो इसका क्या भरोसा है कि दोनों एक-दूसरे के साथ खुश रहेंगे। जबरदस्ती की गई शादी में इंसान एक तरह से खुद की लाइफ के साथ समझौता कर लेता है और अपनी इच्छाओं का गला घोटकर अपने होने वाले पार्टनर के साथ जिंदगी काटने को राजी हो जाता है। इससे उसकी सारी खुशी खत्म हो जाती है।

निपटने के लिए अपनाएं ये टिप्स

  • अगर आप भी परिवार के दबाव में आकर शादी कर रहे हैं, तो इस सिचुएशन में आपको अपने पेरेंट्स से बात करनी चाहिए।
  • आप इस बारे में परिवार से खुलकर बात करें, उन्हें अपनी बात को समझाएं उन्हें कन्वेंस करें कि आप अभी इस शादी के लिए राजी नहीं है। इसके पीछे जो रीजन है आप उन्हें वह भी बताएं। हो सकता है इनफ्यूचर आपको अच्छा पार्टनर मिल जाए जैसा आप चाहते हो।
  • शादी ब्याह कोई खेल नहीं होता, इसलिए जब यह दबाव बनाया जाए तो आप अपनी फैमिली से इस बारे में बात करें। जिंदगी को लेकर कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लिया जाए, क्योंकि आप शादी के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में आगे चलकर आप दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आ सकती है। इसलिए कोई भी फैसला सोच समझ कर लें।
  • यदि आप अभी शादी के लिए राजी नहीं है, लेकिन फैमिली के कारण आपको यह फैसला लेना पड़ रहा है तो सबसे पहले आत्मविश्वास बनाएं, तब कॉन्फिडेंट होकर अपने घरवालों से बात करें।
  • आप अपने पार्टनर से मिलकर भी इस बारे में बातचीत कर सकते हैं। हो सकता है आपका पार्टनर आपकी चीज आपकी मजबूरी को समझें और वह अपने घर वालों से बात करके आपको इस सिचुएशन से बाहर निकले।

(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। MP Breaking News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews