शादी के बाद कम हो गया अट्रैक्शन? इन 4 गलतियों से बचें वरना बढ़ेगी दूरियां

शादी के शुरुआती सालों में कपल्स के बीच गहरा फिजिकल अट्रैक्शन रहता है, लेकिन वक्त के साथ इसमें कमी आ सकती है। इसका कारण सिर्फ उम्र नहीं, बल्कि रिश्ते में आई दूरी, तनाव और कुछ अनजानी गलतियां भी हो सकती हैं। जानें इसके पीछे के असली कारण और समाधान।
Relationship

शादी के शुरुआती दिनों में पार्टनर्स के बीच नयापन, रोमांस और आकर्षण का स्तर काफी ऊंचा होता है। लेकिन जैसे-जैसे साल गुजरते हैं, जिम्मेदारियां, काम का दबाव और घरेलू तनाव रिश्ते की प्राथमिकताओं को बदल देते हैं। कई बार कपल्स इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह आगे चलकर रिश्ते में दूरी का कारण बन सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, फिजिकल अट्रैक्शन में कमी सिर्फ उम्र का असर नहीं, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव की कमी, खुद के प्रति लापरवाही और रिश्ते में संवाद की कमी भी इसकी बड़ी वजह होती है।

कम होता इमोशनल कनेक्शन

रिश्ते की मजबूती का आधार सिर्फ फिजिकल रिलेशन नहीं, बल्कि गहरा भावनात्मक जुड़ाव भी है। जब कपल्स के बीच बातचीत कम हो जाती है, तो इमोशनल बंधन कमजोर पड़ता है, जिसका असर शारीरिक आकर्षण पर भी पड़ता है।

रूटीन में फंस जाना

शादी के कुछ सालों बाद लाइफ एक रूटीन में बंध जाती है ऑफिस, घर और जिम्मेदारियों के बीच रोमांस के लिए वक्त निकालना मुश्किल हो जाता है। इस वजह से रिलेशन में वो उत्साह और सरप्राइज एलिमेंट खत्म हो जाता है।

खुद पर ध्यान न देना

शुरुआत में कपल्स एक-दूसरे के लिए अपनी पर्सनैलिटी और लुक्स पर ध्यान देते हैं, लेकिन वक्त के साथ यह आदत छूट जाती है। फिटनेस, ड्रेसिंग और पर्सनल ग्रूमिंग की अनदेखी भी फिजिकल अट्रैक्शन घटाने में भूमिका निभाती है।

तनाव और हेल्थ प्रॉब्लम्स

काम का प्रेशर, आर्थिक चिंताएं और नींद की कमी मानसिक और शारीरिक सेहत को प्रभावित करते हैं। यह न सिर्फ मूड पर असर डालता है, बल्कि पार्टनर के प्रति आकर्षण भी कम कर देता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews