Plant Care: क्या अच्छी देखभाल करने के बाद भी झड़ने लगे हैं मोगरे के फूल? अपनाएं ये घरेलू खाद, दिखेगा कुछ ही दिनों में असर

gardening

Plant Care: मोगरे का फूल अपनी खुशबू से घर को महका देता है। कई लोगों को मोगरे का फूल इतना ज्यादा पसंद होता है कि वह अपने घर में इसका पौधा जरूर लगाते हैं। जिस प्रकार मौसम बदलता है उसी प्रकार पौधों की देखभाल करने का तरीका भी बदलता रहता है। इसलिए हमें अपने पौधों की अलग-अलग मौसम में अलग-अलग तरह से देखभाल करनी चाहिए। कई बार अच्छी खासी देखभाल करने के बाद भी अचानक फूल झड़ने लगते हैं, पौधा मुरझा जाता है। अगर आपके भी मोगरे के फूल अचानक झड़ रहे हैं या फिर आप समझ नहीं पा रहे हैं की किस चीज की कमी के कारण ऐसा हो रहा है, तो हम आपको बता देते हैं कि जब पौधे को पर्याप्त पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं तब अचानक पौधा सूख जाता है झड़ जाता है या लगातार फूल झड़ने लगते हैं। लेकिन ज्यादा टेंशन की कोई बात नहीं है क्योंकि आज हम आपको ऐसी एक आसान घरेलू खाद के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप आसानी से घर पर बना सकती है और यह खाद पौधे के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है, तो चलिए जानते हैं कि कैसे बनाई जाती है घरेलू खाद।

पौधे के लिए कैसे बनाएं घरेलू खाद

1. केले के छिलके

केले के छिलके पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत हैं, जो मोगरे के पौधे के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। 2-3 केले के छिलकों को धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इन टुकड़ों को 1 लीटर पानी में उबालें। ठंडा होने दें और छान लें। इस घोल को मोगरे के पौधे की जड़ों में डालें।

2. अंडे के छिलके

अंडे के छिलके कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत हैं, जो मोगरे के पौधे की मजबूती के लिए आवश्यक है। 2-3 अंडे के छिलकों को धोकर सुखा लें। इन छिलकों को पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को मिट्टी में मिलाकर मोगरे के पौधे की जड़ों में डालें।

3. चायपत्ती

चायपत्ती में नाइट्रोजन और टैनिन होता है, जो मोगरे के पौधे की वृद्धि और फूलों के लिए फायदेमंद होता है। इस्तेमाल की हुई चायपत्ती को इकट्ठा करके सुखा लें।इन चाय पत्तियों को मिट्टी में मिलाकर मोगरे के पौधे की जड़ों में डालें।

4. गुड़

गुड़ में प्राकृतिक शर्करा होती है जो मिट्टी में सूक्ष्मजीवों की वृद्धि को बढ़ावा देती है। 1 चम्मच गुड़ को 1 लीटर पानी में घोल लें। इस घोल को मोगरे के पौधे की जड़ों में डालें।

5. खीरे के छिलके

खीरे के छिलके न केवल खाने योग्य होते हैं, बल्कि इनसे आप घर पर ही प्राकृतिक और पौष्टिक खाद भी बना सकते हैं। यह खाद आपके बगीचे के पौधों, विशेष रूप से गुलाब, मोगरा, टमाटर, मिर्च और मनी प्लांट के लिए बहुत फायदेमंद होती है। खीरे के छिलके, गाय का गोबर, नीम की पत्तियां लेनी है। खीरे के छिलकों, गाय के गोबर और नीम की पत्तियों को समान मात्रा में लें। सभी चीजों को मिक्सर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें। इस पाउडर को किसी एयरटाइट कंटेनर में भरकर ठंडी और सूखी जगह पर रखें। जब आपको खाद का उपयोग करना हो, तो 1 भाग खाद को 10 भाग मिट्टी के साथ मिलाकर पौधों डालें।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews