चावल से आएगा चेहरे पर निखार, दूर होगी त्वचा की हर समस्या, इन 5 तरीकों से करें इसका इस्तेमाल

चावल से आएगा चेहरे पर निखार, दूर होगी त्वचा की हर समस्या, इन 5 तरीकों से करें इसका इस्तेमाल

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। चावल का इस्तेमाल हमेशा से बालों के लिए किया जाता है। चीनी महिलायें चावल (Rice) के पानी का इस्तेमाल बालों के लिए करते हैं। वहीं कोरिया की महिलायें चावल का इस्तेमाल चेहरे के लिए करती हैं। चावल कई गुणों से भरपूर होता है, जो ना सिर्फ सेहत को बेहतर बनाता है बल्कि खूबसूरती को भी बढ़ाता है। चेहरे के लिए चावल के कुछ उपाय बहुत बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। चावल के पानी या चावल में बस कुछ चीजों को मिलाकर आप अपने चेहरे पर निखार ला सकते हैं। आइए जानें सुंदर त्वचा पाने के लिए कैसे करें चावल का इस्तेमाल।

यह भी पढ़े… कल मनाई जाएगी संकष्टी चतुर्थी, बन रहा है शुभ संयोग, व्रत से होगा लाभ, इन मंत्रों के जाप से पूरी होगी हर इच्छा

काम आएगा राइस मिस्ट

राइस मिस्ट चेहरे के लिए लाभकारी होता है। घर पर रिसे मिस्ट बनाने के लिए सबसे पहले चावल को उबाले फिर उसके पानी को इकट्ठा कर लें। जब यह पानी ठंडा हो जाए तो एक बोतल में स्टोर कर के इसे बालों में स्प्रे करें। आप चाहे तो चावल को 2-3 दिनों भिगो कर भी इसके पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

चावल के आटे से बनाए फेस मास्क

आप चाहे तो चावल से फेस मास्क भी बना सकते हैं। इसके लिए 3 चम्मच अच्छे की पीसे हुए चावल के आटे में 2 चम्मच बर्न्ट प्लांट पल्प और पानी मिलाकर पतला पेस्ट बना लें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाए। एक घंटे बाद जब यह पूरी तरीके से सुख जाए तो ठंडे पानी से चेहरा धो लें। यह आपके चेहरे को सॉफ्ट बनाता है।

यह भी पढ़े… दीपिका पादुकोण बनी देश की नंबर.1 हीरोइन, यहाँ देखें इस साल के टॉप 5 भारतीय अभिनेत्रियों की लिस्ट

चावल में मिलाए Essential ऑयल

चावल और Essential ऑयल का कॉम्बो भी चेहरे के लिए फायदेमंद होता है। एक चम्मच राइस पाउडर में एक चम्मच दही डालें। फिर इसमें 2-3 बूँद Essential ऑयल डाल कर चेहरे का मशाज करें। 20 मिनट तक इसे चेहरे पर छोड़ने के बाद चेहरा धो लें।

चावल और दही से बनाए फेस पैक

चावल और दही का फेस पैक चेहरे को साफ करता है। इसके लिए पिसे हुए चावल में आधा चम्मच बेसन और एक चम्मच दही डाललकर फेसपैक बनाए। अब इसे अपने चेहरे पर लगा लें। जब यह ड्राइ हो जाए तो चेहरे तो वॉश कर लें।

राइस वॉटर का आइस क्यूबस् का करें इस्तेमाल

राइस वॉटर से बना आइस क्यूबस् चेहरे को साफ करने में मददगार होता है। आइस क्यूबस् बनाने के लिए चावल को पानी में भिगो आधे घंटे के लिए छोड़ दे। आप अपने हाथों से चावल को पानी से अलग कर दें। फिर बचे हुए पानी को एक बर्तन में रख लें और इसे रिफ्रिजरैट कर दें। आप इस आइस क्यूबस् का इस्तेमाल सुबह और रात को सोने से पहले कर सकते हैं।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। हम इन बातों का दावा नहीं करते। कृपया विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews