Hindi News

एक ऐसी सड़क जो सिर्फ दिन में 2 घंटे के लिए ही दिखाई देती है और फिर हो जाती है गायब! जानिए पूरा सच

Written by:Ronak Namdev
Published:
इस दुनिया में कई अजीबो गरीब चीजें हैं, जिनसे हम रूबरू नहीं हैं। आज हम आपको एक ऐसी सड़क के बारे में बताएंगे जो सिर्फ 2 घंटे के लिए ही दिखाई देती है और फिर यह सड़क गायब हो जाती है। चलिए फिर खबर में जानते हैं।
एक ऐसी सड़क जो सिर्फ दिन में 2 घंटे के लिए ही दिखाई देती है और फिर हो जाती है गायब! जानिए पूरा सच

अगर आपसे कहा जाए कि एक ऐसी सड़क है जो सिर्फ दिन में 2 घंटे ही दिखाई देती है और बाकी के घंटे वह गायब हो जाती है, तो आप इस बात पर यकीन नहीं करेंगे, लेकिन ऐसा सच है। आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे। आज आप जिधर भी देखेंगे, सड़कों का जाल आपको देखने को मिलेगा, सड़क पर खूब गाड़ियां चलती हुई दिखाई देंगी। लेकिन क्या हो अगर सड़क गायब हो जाए?

यह बात सत्य है कि यह सड़क 2 घंटे के लिए ही खुलती है और उसके बाद गायब हो जाती है। आप सुनकर चौंक सकते हैं, लेकिन जिस जगह पर ऐसा होता है, वहां के लोगों के लिए यह आम बात है। चलिए, इस अजीबोगरीब सड़क के बारे में जानते हैं।

कहां है यह सड़क?

दरअसल, यूरोपीय देश फ्रांस में एक ऐसी ही सड़क मौजूद है। इसे लोग इस्तेमाल भी करते हैं, हालांकि वह सिर्फ 2 घंटे के लिए ही इस सड़क से गुजर सकते हैं क्योंकि 2 घंटे बाद इस सड़क से गुजरने के लिए उन्हें सड़क ही नहीं मिलती। बता दें कि यह सड़क फ्रांस के अंटार्कटिक तट पर मयूर मोतिया आइलैंड को मैनलैंड से जोड़ने का काम करती है। इस खास सड़क को पैसेज टू बॉयस के नाम से भी जाना जाता है। हिंदी में इसका अर्थ होता है “जूते गीले करते हुए रोड क्रॉस करना”। लेकिन सबसे बड़ा रहस्य आपको यह लग रहा होगा कि आखिर यह सड़क गायब कैसे होती है? चलिए जानते हैं।

जानिए क्या है इसकी वजह?

दरअसल, इस सड़क की लंबाई 4.5 किलोमीटर है। इस सड़क को पहली बार फ्रांस के नक्शे पर 1701 में दर्शाया गया था। हालांकि उस समय सड़क को पार करने के लिए बेहद खतरनाक माना जाता था क्योंकि यह सड़क सिर्फ 2 घंटे के लिए ही लोगों को दिखाई देती थी और इसके बाद यह गायब हो जाती थी। दरअसल इसका आसान कारण समुद्र का पानी है। ज्वार के कारण समुद्र का पानी बढ़ जाता था और गहरे बढ़ जाती थी, जिसके कारण यह सड़क पूरी पानी में डूब जाती है और किसी को भी नजर नहीं आती। उस समय आइलैंड तक पहुंचाने के लिए नावों का इस्तेमाल किया जाता था। यह सड़क बेहद यूनिक है। इस सड़क को देखने के लिए कई टूरिस्ट पहुंचते हैं क्योंकि यह सड़क पानी में 13 फीट नीचे तक चली जाती है।

Ronak Namdev
लेखक के बारे में
मैं रौनक नामदेव, एक लेखक जो अपनी कलम से विचारों को साकार करता है। मुझे लगता है कि शब्दों में वो जादू है जो समाज को बदल सकता है, और यही मेरा मकसद है - सही बात को सही ढंग से लोगों तक पहुँचाना। मैंने अपनी शिक्षा DCA, BCA और MCA मे पुर्ण की है, तो तकनीक मेरा आधार है और लेखन मेरा जुनून हैं । मेरे लिए हर कहानी, हर विचार एक मौका है दुनिया को कुछ नया देने का । View all posts by Ronak Namdev
Follow Us :GoogleNews