Rose Day 2023 : रोज़ डे पर इन रोमांटिक शायरियों से करें प्यार का इजहार, पार्टनर होगा खुश

Rose Day 2023

Rose Day 2023 : वेलेंटाइन वीक की शुरुआत आज से हो चुकी हैं। 7 फरवरी से 14 फरवरी तक प्यार का इजहार करने के लिए वेलेंटाइन वीक काफी अच्छा मना जाता हैं। इस हफ्ते में आप अपने पार्टनर को गिफ्ट्स और रोज़ देकर रोमांटिक पलों को एन्जॉय कर सकते हैं। आज 7 फरवरी है और आज के दिन रोज़ डे मनाया जाता है। आज के दिन रोमांटिक शायरियां भेज कर आप अपने पार्टनर को स्पेशल फील करवा सकते हैं। इस दिन एक दूसरे को गुलाब देकर भी प्यार का इजहार किया जाता है। आप भी रोज़ देते हुए अपने पार्टनर को इन शायरियों के साथ विश कर सकते हैं।

Rose Day 2023 पर पार्टनर को भेजे रोमांटिक शायरियां –

rose day

  • तू वो गुलाब है जिसमें खूबसूरती की खुशबू है। न कांटे हैं, न मुरझाने की फितरत है। हैप्पी रोज डे 2023
  • ईश्वर आपके जीवन को गुलाबों की तरह सुंदर बनाए और आपकी सफलता के रास्ते में आ रही सभी बाधाओं को दूर करे। हैप्पी रोज डे 2023
  • टूटा हुआ फूल खुशबू दे जाता है। बीता हुआ पल यादें दे जाता है। हर शख्स का अपना अंदाज़ होता है। कोई ज़िन्दगी में प्यार तो कोई प्यार में ज़िदंगी दे जाता हैं। हैप्पी रोज डे 2023
  • जिसे पाया ना जा सके वो जनाब हो तुम, मेरी जिंदगी का पहला ख्वाब हो तुम। लोग चाहे कुछ भी कहें लेकिन मेरी जिंदगी का एक सुन्दर सा गुलाब हो तुम। हैप्पी रोज डे 2023
  • आप मिलते नहीं रोज रोज। आपकी याद आती हैं हर रोज। हमने भेजा हैं रेड रोज। जो आपको हमारी याद दिलाएगा हर रोज। हैप्पी रोज डे 2023
  • चेहरा आपका खिला रहे गुलाब की तरह, नाम आपका रोशन रहे आफताब की तरह। गम में भी आप हंसते रहे फूलों की तरह। हैप्पी रोज डे 2023
  • गुलाब खिलते रहें जिंदगी की राह में, हंसी चमकती रहे आपकी निगाह में। कदम कदम पर मिले खुशी की बहार आपको, दिल देता है यही दुआ बार-बार आपको। हैप्पी रोज डे 2023
  • मेरा हर ख्वाब आज हकीकत बन जाए,जो हो बस तुम्हारे साथ ऐसी जिंदगी बन जाए। हम लाएं लाखों में एक गुलाब तुम्हारे लिए। और ये गुलाब मोहब्बत की शुरुआत बन जाए। हैप्पी रोज डे 2023

गुलाब देने का महत्त्व –

गुलाब प्रेम का सबसे खूबसूरत तौफा माना जाता है। रोज़ डे के दिन कपल एक दूसरे को ये जरूर देते हैं। बगीचे में खिला गुलाब हर किसी को आकर्षित करता है। गुलाब प्यार के अलावा कई अन्य लाभकारी गुणों का भी स्वामी होता है । इसके ढेरों मेडिकल गुण होते हैं। गुलाब एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। अन्य चाय के विपरीत, गुलाब की चाय में कैफीन मुक्त होता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews