सिर्फ ₹10 में गुलाब के पौधे को बनाएं फूलों से लदा, जानिए आसान देसी जुगाड़

अगर आपके गुलाब का पौधा हर बार सूख जाता है या उसमें फूल नहीं आते, तो अब टेंशन खत्म! सिर्फ ₹10 की चीज़ से आप अपने गमले को गुलाब के फूलों से भर सकते हैं। ये देसी जुगाड़ नर्सरी वालों से भी छुपा हुआ राज़ है!
Rose Plant

क्या आप भी गुलाब का पौधा (Rose Plant) लगाते हैं, लेकिन उसमें फूल नहीं आते? या हर बार पौधा सूख जाता है? तो अब परेशान होने की ज़रूरत नहीं। आज हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसा ज़बरदस्त देसी जुगाड़ जो सिर्फ ₹10 का है और आपके गुलाब के पौधे को फूलों से भर देगा।

गुलाब का पौधा नाजुक होता है और इसे खास देखभाल की ज़रूरत होती है। लेकिन महंगे फ़र्टिलाइज़र और नर्सरी के टिप्स हर किसी के बस की बात नहीं। ऐसे में ये आसान और सस्ता उपाय न सिर्फ गुलाब के पौधे को हरा-भरा बनाएगा, बल्कि उसमें ढेरों खूबसूरत फूल भी खिलेंगे।

जानिए क्या है ₹10 वाला गुलाब फूलाने वाला देसी जुगाड़

इस एक चीज़ से मिलेगा पौधे को भरपूर पोषण

गुलाब के पौधे की ग्रोथ बढ़ाने के लिए जिस चीज़ की बात हो रही है, वो है “वरमी कंपोस्ट”। ये एक नेचुरल ऑर्गेनिक खाद है जो केवल ₹10 में किसी भी पौधों की दुकान या नर्सरी से मिल जाती है। वरमी कंपोस्ट मिट्टी में नमी बनाए रखता है और पौधे को जरूरी पोषक तत्व देता है।

सिर्फ 7 दिन में दिखेगा असर, फूल खिलना होगा शुरू

अगर आप हफ्ते में सिर्फ एक बार 1 मुट्ठी वरमी कंपोस्ट गुलाब के पौधे में डालते हैं, तो 5 से 7 दिन के अंदर उसकी पत्तियां हरी-भरी हो जाती हैं। और लगभग 10 से 15 दिन में कली बनने लगती है। कई बागवानी एक्सपर्ट्स भी इस नुस्खे को फॉलो करने की सलाह देते हैं।

घर बैठे करें बागवानी का सपना पूरा

महंगे केमिकल फ़र्टिलाइज़र की जगह अगर आप इस देसी तकनीक को अपनाएं, तो न सिर्फ आपका गार्डन सुंदर दिखेगा बल्कि आपकी जेब भी खाली नहीं होगी। ये तरीका खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो शहरों में रहते हैं और छत या बालकनी में गार्डनिंग करते हैं।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews