गुलाब के पौधे की ग्रोथ रोक देती है ये 1 गलती, जानिए फूलों से गमला भरने के 10 रुपये वाले आसान टिप्स

अगर आपका गुलाब का पौधा बढ़ नहीं रहा या उसमें फूल नहीं आ रहे, तो हो सकता है आप भी वही आम गलती कर रहे हों, जो कई लोग करते हैं। सही देखभाल से आपका गमला भर सकता है सुंदर गुलाबों से। जानिए 10 रुपये की आसान टिप्स, जिनसे गुलाब का पौधा होगा जबरदस्त फूलों से लदा।
Rose Plant

अगर बग़ीचे में गुलाब के पौधों हो और उन पर फूल खिले तो पूरा गार्डन फीका सा लगने लगता है। गुलाब को कहो तो देखने में जितना ख़ूबसूरत होता है उसकी देखभाल भी उतनी ही ज़रूरी होती है। कई बार लोग पौधों को पानी, खाद्य और धूप सब कुछ सही तरीक़े से देते हैं, लेकिन फिर भी उसमें फूल नहीं आते। इसकी वजह ग़लत किया तकनीकी या ज़रूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है।

गुलाब के पौधों (Rose Plant Care) को ज़्यादा फूल देने के लिए कैमिकल्स की जगह घरेलू और प्राकृतिक उपायों का इस्तेमाल करना ज़्यादा फ़ायदेमंद होता है। सही कटाई छँटाई, जैविक खाद, पर्याप्त पानी और धूप, साथ ही साथ समय समय पर मिट्टी की देखभाल गुलाब के पौधों के लिए ज़रूरी होती है, इसी के चलते आज हम आपको एक ऐसी गलती के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी वजह से गुलाब के पौधों में फूल खिलना बंद हो जाते हैं।

गुलाब के पौधे की ग्रोथ क्यों रुक जाती है?

गुलाब का पौधा अगर बढ़ना बंद कर दे या उसमें फूल कम आने लगें, तो इसका सबसे बड़ा कारण गलत पानी देना, गलत जगह रखना या पोषण की कमी हो सकती है। कई बार लोग जरूरत से ज्यादा पानी देते हैं या पौधे को तेज धूप में छोड़ देते हैं, जिससे जड़ें कमजोर हो जाती हैं और ग्रोथ थम जाती है। सही तरीके से देखभाल करने पर गुलाब के पौधे में दोबारा जान आ सकती है।

गलत पानी देने से रुकती है ग्रोथ

गुलाब के पौधे को न तो ज्यादा पानी चाहिए और न ही बहुत कम। अगर मिट्टी ज्यादा गीली रहेगी, तो जड़ें सड़ सकती हैं, जिससे पौधा कमजोर हो जाता है। दूसरी ओर, अगर मिट्टी जरूरत से ज्यादा सूखी रहेगी तो पौधे की पत्तियां मुरझाने लगती हैं। इसीलिए हमेशा तभी पानी दें जब मिट्टी ऊपर से सूखी दिखे। हल्की नमी बनी रहनी चाहिए, लेकिन पानी भरा नहीं होना चाहिए।

गुलाब के पौधे में फूलों की बहार लाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

गुलाब के पौधे में ढेर सारे फूल लाने के लिए कुछ छोटी-छोटी लेकिन जरूरी बातें ध्यान में रखनी चाहिए। सबसे पहले, हर महीने 10 रुपये में मिलने वाला नीमखली या गोबर खाद जरूर डालें। यह पौधे को नैचुरल पोषण देता है और जड़ों को मजबूत बनाता है। इसके अलावा, पौधे को सुबह की हल्की धूप में रखें। सीधी तेज दोपहर की धूप से बचाएं। समय-समय पर पौधे की कटिंग करें ताकि नई टहनियां निकल सकें। कटिंग करने से पौधा घना और ज्यादा फूलदार बनता है। कीड़ों से बचाने के लिए नीम का तेल या घर में बने स्प्रे का इस्तेमाल करें।

गुलाब के पौधे की सही देखभाल से जुड़े जरूरी सुझाव

गुलाब के पौधे को हेल्दी बनाए रखने के लिए सही देखभाल बेहद जरूरी है। सबसे पहले मिट्टी का ध्यान दें। अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी होनी चाहिए, ताकि पानी रुक न सके। पौधे को दिन में कम से कम 6 घंटे धूप मिलनी चाहिए, लेकिन बहुत तेज धूप से बचाना भी जरूरी है। खाद डालते समय सिर्फ गोबर खाद या ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर का ही प्रयोग करें। बाजार में मिलने वाले केमिकल फर्टिलाइजर से पौधे की जड़ें जल सकती हैं। अगर पौधे में पत्तियां पीली पड़ने लगें तो समझ जाएं कि उसमें आयरन या मैग्नीशियम की कमी हो रही है, जिसे आप लोहे के कील या घरेलू उपायों से पूरा कर सकते हैं। नियमित रूप से सूखी पत्तियों को हटाते रहें ताकि पौधा ताजा बना रहे।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews