Rose Day पर क्या आप खरीदेंगे 130 करोड़ का गुलाब, जानिए दुनिया के सबसे महंगे फूल Juliet Rose के बारे में

Rose

World’s most expensive flower Juliet Rose : वैलेंटाइन वीक शुरु हो गया है और इसका आगाज़ होता है रोज़ डे से। आज प्यार करने वाले एक दूसरे को गुलाब का फूल देकर अपनी भावनाओं का इज़हार करते हैं। वहीं प्रेमियों के अलावा दोस्त, परिचित भी एक दूसरे को गुलाब देते हैं। हर किसी के लिए अलग अलग रंग का गुलाब तय है। लाल यानी इश्क़ वाला गुलाब और पीला वाला दोस्ती का गुलाब।

इस कीमत में आ जाएंगे कई बंगले, गाड़ियां

आज के दिन गुलाब कुछ ज्यादा ही महंगे मिलते हैं। आम दिनों में दस-बीस रुपये में मिलने वाले इस फूल की कीमत आज बढ़ जाती है। कई बार तो एक फूल के लिए लोग सौ-दो सौ रुपये तक भी खर्च कर देते हैं। अब जब दिल का मामला हो तो भला जेब की तरफ कौन देखें। लेकिन अगर हम कहें कि दुनिया में एक गुलाब ऐसा भी है जिसकी कीमत में आप आलीशान बंगला, लग्ज़री कार या सोने हीरे के जवाहरात खरीद सकते हैं..तो क्या आप इसपर यकीन करेंग।

जूलियट रोज़ की कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

हम बात कर रहे हैं जूलियट रोज़ की..जिसे दुनिया के सबसे महंगे फूल होने का खिताब मिला है। जूलियट गुलाब सुंदर पंखुड़ियों वाला एक विशिष्ट गुलाब है जिसका इसका रंग खुबानी जैसा होता है। इसकी खुशबू बेहद मनभावन गंध होती है। इस खूबसूरत इंग्लिश गुलाब को फ्लॉवरिस्ट डेविड ऑस्टेन ने विकसित किया था और इसे उगाने में उन्हें पूरे 15 साल लग गए। इतने लंबे समय और मेहनत के बाद उगे इस गुलाब को 2006 में डेविड ने 10 मिलियन पाउंड यानी 90 करोड़ रुपए में बेचा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक आज इसकी कीमत लगभग 130 करोड़ रुपए आंकी जाती है।

सुंदर मनमोहक सुगंधित दुर्लभ गुलाब

जूलियट रोज़ को कई दुर्लभ फूलों की ब्रीडिंग से तैयार किया जाता है। डेविड ऑस्टेन की वेबसाइट पर बताया गया है कि इसकी खूशबू चाय की भीनी गंध जैसी होती है। इस वेबसाइट के अनुसार जूलियट रोज़ का विवरण इस प्रकार है, “गहरे, खूबानी दिल के साथ एक प्रचुर मात्रा में आड़ू गुलाब, जूलियट हमारे संग्रह की आकर्षक नायिका है। एक क्लासिक पसंद जो कई खूबसूरत अवसरों के केंद्र में है। एक विशिष्ट पूर्ण गुलाब विशाल पंखुड़ियों के साथ, मुलायम आड़ू से गर्म खुबानी तक खूबसूरत दिखता है।” 

शेक्सपियर की जूलियट पर रखा गया नाम

इस गुलाब को कई दुर्लभ गुलाबों की ब्रीडिंग से तैयार किया गया है। इसकी कीमत से आप इस बात का बेहतर अंदाज़ा लगा सकते हैं कि पौधे को कितनी देखभाल की ज़रूरत है। यही वजह है कि डेविड ऑस्टिन को इसे विकसित करने में 15 साल लग गए। इसे समृद्ध, उपजाऊ और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में उगाया जाता है और यह इतनी सुंदर है कि इसका नाम शेक्सपियर के रोमियो और जूलियट के नाम पर रखा गया है। पुष्प प्रदर्शनियों के लिए ये सबसे लोकप्रिय और पसंदीदा फूल हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews