अगर चाहते हैं हर मौसम में खिले-खिले गुलाब, तो ऐसे करें पौधे की सही देखभाल

अगर आप चाहते हैं कि आपका गार्डन गुलाब की खूबसूरत खुशबू से महकता रहे, तो सही देखभाल बेहद जरूरी है। कई बार लोग गुलाब का पौधा तो लगा लेते हैं, लेकिन सही देखभाल न करने के कारण फूल कम खिलते हैं या पौधा मुरझाने लगता है।
Plant Care

गुलाब का फूल है कि ऐसा हो ले जो लगभग सभी को पसंद होता है। इन लोगों को गार्डनिंग करने का शोक होता है वे अपने घरों में गुलाब का पौधा ज़रूर लगाते हैं। गुलाब के फूल ना सिर्फ़ दिखने में ख़ूबसूरत लगते हैं बल्कि ये घर की शोभा बढ़ाते हैं। इसकी भी नहीं भीनी ख़ुशबू भी मन को सुकून देती है। यही वजह है कि ज़्यादातर लोग अपने घरों में गुलाब का पौधा ज़रूर लगाते हैं।

पौधा लगाना तो बड़ा ही आसान होता है लेकिन इसकी देखभाल करना थोड़ा सा मुश्किल। ऐसे में कई लोगों की शिकायत रहती है कि वे जब नर्सरी से पौधा ख़रीद कर लाई थी तब तो पौधा हरा भरा था उसमें फूल भी खिलते थे लेकिन अब पौधा मुरझा गया है और एक भी फूल नहीं खिलता है। इस बात का ध्यान रखें कि पौधों की देखभाल करना मायने नहीं रखता है बल्कि पौधों की सही देखभाल करना मायने रखता है।

गुलाब के पौधों की कैसे करें देखभाल?

इससे पहले कारण समझने की कोशिश करें कि आख़िर गुलाब का पौधा मुरझा क्यों गया है और उसमें फूल क्यों नहीं खिल रहे हैं। सबसे पहला कारण यह हो सकता है, पोषक तत्वों की कमी। आज हम आपको इस आर्टिकल में एक ऐसी चीज़ बनाएंगे जिसका इस्तेमाल करने से अब हर मौसम में बड़े बड़े गुलाब के फूल पा सकते हैं। चलिए फिर बिना देर करते हुए जान लेते हैं।

गुलाब के पौधों में कितना पानी देना चाहिए?

अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि गुलाब के पौधों में कितना पानी देना चाहिए? गुलाब के पौधों में रोज़ाना पानी देना चाहिए लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए की पानी पौधों की जड़ों में रुके ना। वहीं फूलों में प्रेशर के साथ पानी नहीं जाना चाहिए, स्प्रे बोतल की मदद से फूलों में पानी डालना चाहिए इसके बाद आप जड़ों में पानी डाल सकते हैं।

गुलाब के पौधों में ज़्यादा फूल खिलाने के लिए क्या करें?

कई बार पुरानी पत्तियां भी फूलों को खिलने से रोकती है। ऐसे में प्रनिंग करना बहुत ज़रूरी होता है।प्रनिंग मतलब पुरानी और सूखी टहनियों को हटाना, पीले पीले पत्तों को हटाना, जिससे की नई फूलों को खिलने में मदद मिलेगी। ऐसे में आपके पौधों में ख़ूब सारे फूल खिलेंगे।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews