बेहतर भविष्य और धन लाभ का संकेत है शरीर के इन हिस्सों पर मौजूद तिल, समझ लें चमकने वाला है भाग्य

जिस तरह से ग्रह नक्षत्र हमें हमारे भविष्य की जानकारी देते हैं। उसी तरह से शरीर के अलग-अलग अंगों पर मौजूद तिल भी हमें बहुत कुछ बताते हैं। चलिए आज आपको समुद्र शास्त्र के जरिए इसकी जानकारी देते हैं।
Samudrik Shastra

हर व्यक्ति को शरीर पर कहीं ना कहीं तिल जरूर होता है। यह तिल वैसे तो हमारे अंग का महत्वपूर्ण हिस्सा बन जाते हैं लेकिन अगर हम समुद्र शास्त्र की दृष्टि से देखें तो यह हमें जीवन और भविष्य के संबंध में जानकारी देने का काम भी करते हैं।

जिस तरह से हमारी कुंडली में विराजित ग्रह और समय-समय पर बनने वाले योग जीवन और भविष्य की जानकारी देते हैं। इस तरह से शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर मौजूद दिल भी हमारे बारे में बहुत कुछ बताने का काम करते हैं। कुछ जगह तो ऐसी है जहां पर तिल होना भाग्यशाली होने का संकेत है। चलिए आज हम आपको इसी की जानकारी देते हैं।

नाक पर तिल है शुभ (Samudrik Shastra)

कुछ लोगों को नाक पर तिल होता है जिसे बहुत शुभ माना गया है। यह हमें बताता है कि भविष्य में आर्थिक लाभ की प्राप्ति होने वाली है। जो लोग धन कमाना चाहते हैं यह उन्हें संकेत देता है कि धन आने वाला है।

दाहिने गाल पर तिल

जिन लोगों को दाहिने यानी कि सीधे गाल पर तिल होता है उन्हें जीवन में खूब सफलता की प्राप्ति होती है। यह आगे चलकर सफलता मिलने का संकेत है जो प्रभु हमें दिल के माध्यम से देते हैं।

सीने के बीच में तिल

कुछ लोगों को सीने के बीचो-बीच तिल होता है जो इनके धनवान होने का संकेत है। यह मैं बताता है कि मेहनत के दम पर खूब पैसा और शोहरत प्राप्त होगी और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

पीठ पर तिल

अगर आपकी पीठ पर तिल है इसका यह मतलब है कि धन लाभ के योग बनने वाले हैं। इस तरह के लोगों को जीवन में किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। यह जिस भी काम को हाथ में लेते हैं उसमें सफलता हासिल करते हैं। इन्हें बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति भी होती है।

हथेली के बीच में तिल

अगर आपको हथेली के बीच में तिल है इसका मतलब है कि यह बहुत ही शुभ संकेत है। जिन लोगों को इस तरह का तिल होता है उन्हें कभी भी धन संबंधी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। यह हमेशा लग्जरी जिंदगी जीते हैं।

Disclaimer- यहां दी गई सूचना सामान्य जानकारी के आधार पर बताई गई है। इनके सत्य और सटीक होने का दावा MP Breaking News नहीं करता।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews