फैशन की दुनिया में हर थोड़े दिन में कोई ना कोई बदलाव सामने आता है। कभी पुराना ट्रेंड वापस आता है तो कभी कोई नया ट्रेंड धूम मचा देता है। इन सब के बीच साड़ी एक ऐसी चीज है, जिसका फैशन कभी खत्म नहीं होता। मौसम या मौका चाहे कोई सा भी हो साड़ी हर जगह परफेक्ट लगती है।

अगर आप बाजार में साड़ी खरीदने के लिए जाएंगे तो वहां पर आपको एक नहीं बल्कि उनके ऑप्शन मिल जाएंगे। आजकल तो साड़ी को ब्लाउज की जगह क्रॉप टॉप के साथ भी पहना जाने लगा है। यह स्टाइल तेजी से ट्रेंड कर रहा है और महिलाएं इसे अपना भी रही हैं। इसकी वजह से ब्लाउज सिलवाने की टेंशन से छुटकारा मिल रहा है।

क्रॉप टॉप का ट्रेंड (Saree Styling)

क्रॉप टॉप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह आपको अलग-अलग फैब्रिक और तरह-तरह के डिजाइन में मिल जाएगा। चाहे जॉर्जेट हो कॉटन, नेट या फिर सिल्क हर तरह का क्रॉप टॉप मार्केट में अवेलेबल है। जो आप अपनी साड़ी के हिसाब से कैरी कर सकती हैं। कॉलेज जाने वाली लड़कियां हो या फिर वर्किंग वुमन सबके बीच की पॉपुलर हो गया है।

भीड़ से दिखेंगी अलग

साड़ी के साथ क्रॉप टॉप कैरी करने के बाद आपकी वॉडरोब पूरी तरह से अपडेट हो जाएगी। फेस्टिव सीजन रहे शादी या इवेंट में जाना हो या फिर कोई कैजुअल पार्टी अटेंड करनी है। क्रॉप टॉप के साथ पहनी गई साड़ी आपको भीड़ से अलग दिखाने का काम करती है। यह स्टाइलिश विकल्प तैयार होने में आपका समय भी बचाएगा और आपको पारंपरिक और मॉडर्न का फ्यूजन लुक देगा।

क्रॉप टॉप के डिजाइंस

अगर आपका भी मन स्टाइल और ट्रेंड के साथ चलने का हो गया है तो क्रॉप टॉप के साथ आप भी इसे कैरी कर सकते हैं। डिजाइंस की बात करें तो ऑफ शोल्डर, फुल स्लीव्स, हाई नेक, बैकलेस पैटर्न बाजार में बहुत आसानी से मिल जाएंगे। आप अपने कंफर्ट के हिसाब से इन्हें पहन सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

क्रॉप टॉप के साथ आप साड़ी पहन रहे हैं तो अपने फुटवियर और ज्वेलरी पर ध्यान देने की जरूरत है। इस तरह के स्टाइल के साथ स्टेटमेंट ज्वेलरी, हैवी इयररिंग्स, बैंगल्स, कोल्हापुरी चप्पल, जूतियां मिक्स एंड मैच की जा सकती है।