सावन में रंग-बिरंगी चूड़ियों से सजाएं हाथ, ऐसे चुनें अपनी पसंद की डिज़ाइन

सावन के पावन महीने में रंग-बिरंगी चूड़ियों से अपने हाथों को सजाएं। फैशन के साथ त्योहार का रंग भी चढ़ाएं। यहां जानिए कैसे पसंद करें डिजाइनर चूड़ियां, कौन से रंग हैं इन दिनों ट्रेंड में और किस ड्रेस के साथ कौन सी चूड़ी दिखेगी परफेक्ट।
Sawan 2025

सावन का महीना यानी हरियाली, त्योहार और सजने-संवरने का समय। महिलाएं इस खास मौसम में पारंपरिक अंदाज़ को अपनाती हैं, और बात जब सजावट की हो, तो रंग-बिरंगी चूड़ियों का नाम सबसे पहले आता है।

आजकल मार्केट में चूड़ियों के कई डिजाइन और कलर ऑप्शन मिलते हैं, लेकिन सही चॉइस करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। अगर आप भी चाहती हैं कि सावन में आपके हाथों की खूबसूरती दोगुनी हो जाए, तो जानिए कैसे करें परफेक्ट चूड़ियों का चुनाव।

चूड़ियों के कलर कॉम्बिनेशन से बढ़ाएं स्टाइल

सावन में ग्रीन, येलो, पर्पल, पिंक जैसे ब्राइट कलर्स ट्रेंड में रहते हैं। आप इन्हें सिंगल कलर में पहन सकती हैं या मल्टीकलर में मैच कर सकती हैं। खास बात ये है कि ये रंग न सिर्फ ट्रेडिशनल ड्रेस पर जंचते हैं बल्कि इंडो-वेस्टर्न लुक के साथ भी अच्छा कॉन्ट्रास्ट बनाते हैं।

डिजाइन पर दें खास ध्यान

इन दिनों कुंदन, स्टोन वर्क, मेटल, शीशा वर्क और ग्लास चूड़ियों का ट्रेंड जोरों पर है। आप अपने आउटफिट और ओकेजन के हिसाब से डिजाइन चुन सकती हैं। साड़ी के साथ पतली स्टाइलिश चूड़ियां अच्छी लगती हैं, वहीं सूट या लहंगे के साथ मोटी और डिजाइनर चूड़ियां ज्यादा निखरती हैं।

ड्रेस के साथ चूड़ियों का तालमेल बनाएं

अगर आपकी ड्रेस सिंपल है तो आप हैवी और डिजाइनर चूड़ियां पहन सकती हैं। वहीं अगर ड्रेस में पहले से ही हैवी वर्क है तो सिंपल ग्लास चूड़ियां पहनना बेस्ट रहेगा। ध्यान रहे कि चूड़ियों का रंग आपके आउटफिट के साथ कॉन्ट्रास्ट या मैचिंग होना चाहिए ताकि लुक एकदम परफेक्ट लगे।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews