सर्दी में बेजान त्वचा को इस तरह चमकाएं, रोजाना की ये आदतें बदल देंगी आपका रंग रूप

Winter Skin Care: अगर आप सर्दियों के मौसम में अपनी त्वचा को मुलायम और हाइड्रेटेड रखना चाहते हैं, तो आपको अपनी स्किन केयर रूटीन में कुछ आदतों को अपनाना चाहिए।
Winter Skin Care

Winter Skin Care: सर्दियों के मौसम में त्वचा का रूखापन बहुत ही आम समस्या है, अधिकांश लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है।

हवा में नमी की कमी के कारण और ठंडी-ठंडी हवाओं के कारण त्वचा रूखी और बेजान नजर आने लगती है। इस समस्या से निपटने के लिए लोग तरह-तरह को चीजों का इस्तेमाल करते रहते हैं। लेकिन फिर भी कुछ खास फायदा नहीं मिल पाता है।

सर्दी में बेजान त्वचा को इस तरह चमकाएं (Winter Skin Care)

बहुत लोगों का यह कहना रहता है कि मॉइश्चराइजर लगाने के बाद भी त्वचा तुरंत ही रूखी हुई नजर आने लगती है, ऐसे में समझ ही नहीं आता है कि आखिर सर्दियों के मौसम में त्वचा की देखभाल के लिए क्या किया जाए, अगर आप भी इसी समस्या से परेशान है, तो हम आपको बताएंगे कि ऐसी कौन-कौन सी आदतें हैं जो आपकी त्वचा को और भी मुलायम बना सकती है।

ज्यादा गर्म पानी का ना करें इस्तेमाल

ठंड का मौसम आते ही लोग गर्म पानी का इस्तेमाल करने लगते हैं, इस बात का ध्यान रखें की ठंड के मौसम में बहुत गर्म पानी से हाथ नहीं धोना चाहिए क्योंकि गर्म पानी त्वचा की नमी को छीन सकता है, गर्म पानी का इस्तेमाल करना अच्छा लगता है लेकिन बाद में यह नुकसान पहुंचा सकता है।

जब हम ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल करते ,हैं तो हमारी त्वचा सूखी हुई और खींची हुई महसूस होने लगती है। इसलिए हमेशा गुनगुना और हल्का गुनगुना पानी का इस्तेमाल करें। जितनी भी बार आप अपने हाथों को धोए तुरंत मॉइश्चराइजर लगाएं।

ग्लव्स पहनकर ही करें ये काम

सर्दियों के मौसम में घर के काम करने के दौरान जैसे बर्तन धोने या फिर कपड़े धोने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगा लेना चाहिए, या फिर ग्लव्स पहनकर ही इन कामों को करना चाहिए। इन कामों में इस्तेमाल किया जाने वाला साबुन या सर्फ हाथों और त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।

सही मॉइश्चराइजर का करें इस्तेमाल

सर्दियों के मौसम में त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए सही लोशन और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना बहुत जरूरी है। आप ग्लिसरीन, हायलूरोनिक एसिड और शिया बटर जैसे पोषक तत्व वाले लोशन और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

सोने से पहले क्रीम जरूर लगाएं

इसके अलावा रात में सोने से पहले भी नाइट क्रीम लगाना ना भूलें। रात में क्रीम लगाकर सोने से त्वचा को भरपूर हाइड्रेशन मिलता है और सुबह उठते ही त्वचा नर्म और मुलायम नजर आती है।

हफ्ते में एक बार स्क्रब जरूर करें

अपने हाथों की देखभाल करने के लिए आप हफ्ते में एक बार स्क्रब भी कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने से डैड स्किन हटती है और क्रीम या लोशन आसानी से त्वचा में समा जाता है, जिससे हाथ और भी ज्यादा गर्म और हाइड्रेटेड होते हैं। स्क्रबिंग से त्वचा में ताजगी आती है और उसे गहरी नमी मिलती है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews