Valentines Day पर पार्टनर को भेजे रोमांटिक विशेज, इस तरह करें प्यार का इजहार

प्यार और स्नेह का दिन वैलेंटाइन दुनिया भर में कपल्स के बीच मशहूर है। अगर आप इस खास दिन पर अपने पार्टनर को शुभकामना देना चाहते हैं तो हम आपको कुछ विशेज बताते हैं।
Valentines Day

प्यार और रोमांस का दिन वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को दुनिया भर में सेलिब्रेट किया जाता है। ये ऐसा दिन होता है जब पार्टनर एक दूसरे के प्रति अपने प्यार का इजहार करते हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर अपने दिल की बात पार्टनर तक पहुंचाने का समय हमें नहीं मिल पाता। ऐसे में वैलेंटाइन वीक और आखिर में आने वाला वैलेंटाइनडे बिल्कुल परफेक्ट होता है जवाब पार्टनर को अपना प्यार दिखा सकते हैं।

वैलेंटाइन वीक के सारे दिनों को मनाने का हर व्यक्ति का अपना तरीका होता है। किसी को अलग-अलग दिन के हिसाब से गिफ्ट देना अच्छा लगता है तो कोई डेट पर या फिर घूमने जाना पसंद करता है। आज वैलेंटाइन डे है और अगर आप इसे खास बनाना चाहते हैं तो चलिए हम कुछ ऐसे संदेश बताते हैं। जिनके जरिए आप अपने पार्टनर को विश कर सकते हैं।

किसकी याद में मनता है Valentines Day

वैलेंटाइन डे केवल कपल्स के प्यार के इजहार का दिन नहीं है। इस दिन को संत वैलेंटाइन की याद में मनाया जाता है। बताया जाता है कि वह प्रेम और स्नेह के समर्थक थे। उस समय वो रोमन राज्यों में प्रेमियों की शादी करवाया करते थे। यह वह समय हुआ करता था जब प्यार पर पहरा और प्रेम विवाह पर रोक थी। ऐसे में जो लोग एक दूसरे से प्रेम करते थे वह संत वैलेंटाइन के पास जाकर उन्हें बताते थे और उनकी गुपचुप शादी करवा दी जाती थी। राज्य में जब राजा को यह पता चला तो उन्होंने संत को मौत की सजा सुना दी और 14 फरवरी के दिन ही उन्हें मृत्युदंड दिया गया था। यही कारण है कि हर साल उनकी याद में प्रेमी वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करते हैं। यह दिन दुनिया में प्रेम और स्नेह को बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

वैलेंटाइन डे की विशेज

वह प्यारी मुस्कुराहट फिर जोर से खिलखिलाना,
मासूमियत से तेरा नजरे मिलाना,
मैं देखूं तो उसका शरमाना,
मेरे दिल में उमंगे जगाना।
Happy Valentine’s Day

खुदा से है मेरी यह गुजारिश,
तेरे प्यार के सिवा कोई बंदगी ना मिले,
हर जन्म में हूं साथी तेरे जैसा,
या फिर जिंदगी ना मिले।

पूछते हैं हमसे, क्या हुआ है तुम्हे,
उन्हें कैसे ये बताएं, उनसे मोहब्बतहो गई है।
वैलेंटाइन डे की शुभकामना

तुम्हारी यादों से जुड़ी हर बात अलग है,
तुमसे कोई मुलाकात अलग है,
हर शख्स छूकर गया मेरी जिंदगी,
तुम्हारे साथ मेरी मुलाकात अलग है।

दिल की किताब में गुलाब था उनका,
रात की नींद में ख्वाब था उनका,
जब हमने पूछा कितना प्यार है हमसे,
मर जाएंगे आपके बिन यह जवाब था उनका।

धड़कनों में बसा है तेरा एहसास,
तेरे बिना दिल तरसते लगता है,
आज बस इतना कहना है,
तेरे पास होने से सुकून मिलता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews