कैमिकल लिप बाम को कहें बाय-बाय, शिया बटर से पाएं सॉफ्ट लिप्स का नेचुरल सीक्रेट

अगर होंठ अक्सर सूखे और रूखे हो जाते हैं तो शिया बटर से बना लिप बाम आपके लिए बेस्ट उपाय हो सकता है। शिया बटर नैचुरल मॉइस्चराइज़र है, जो होंठों को हाइड्रेट, मुलायम और हेल्दी बनाता है। जानें एक्सपर्ट से आसान घरेलू लिप बाम बनाने का तरीका।
Lipbalm

सर्दियों में या ज्यादा धूप में होंठों का फटना बहुत आम समस्या है। मार्केट में मिलने वाले कई लिप बाम में कैमिकल होते हैं, जो लंबे समय तक असरदार नहीं रहते। ऐसे में शिया बटर से बना घरेलू लिप बाम एक नेचुरल और सुरक्षित विकल्प है। यह न सिर्फ होंठों को हाइड्रेट रखता है बल्कि उन्हें पिंक और हेल्दी भी बनाता है।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि शिया बटर में मौजूद फैटी एसिड और विटामिन A, E होंठों की गहराई से देखभाल करते हैं। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है, जिससे होंठों की ड्राइनेस और कट्स जल्दी भर जाते हैं।

घर पर शिया बटर लिप बाम बनाने का तरीका

1. जरूरी सामग्री तैयार करें

शिया बटर से लिप बाम बनाने के लिए आपको चाहिए 1 चम्मच शिया बटर, 1 चम्मच नारियल तेल, 1 चम्मच बीज़वैक्स और कुछ बूंदें विटामिन E ऑयल की। चाहें तो हल्की खुशबू के लिए लैवेंडर या रोज ऑयल भी मिला सकते हैं।

2. लिप बाम तैयार करने की विधि

सबसे पहले बीज़वैक्स, नारियल तेल और शिया बटर को डबल बॉयलर में धीमी आंच पर पिघलाएं। जब ये तीनों अच्छे से मिल जाएं तो इसमें विटामिन E ऑयल और पसंदीदा एसेंशियल ऑयल की बूंदें डालकर अच्छी तरह मिला लें।

3. स्टोर और इस्तेमाल कैसे करें

तैयार मिश्रण को एक छोटे कंटेनर या लिप बाम बॉक्स में डालकर ठंडा होने दें। जमने के बाद इसे रोज़ाना सुबह और रात को होंठों पर लगाएं। नियमित इस्तेमाल से होंठ हमेशा मुलायम, ग्लोइंग और खूबसूरत बने रहेंगे।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews