ज्यादा दूध पीने से हो सकती है सेहत खराब, इन बातों का रखें खयाल

ज्यादा दूध पीने से हो सकती है सेहत खराब, इन बातों का रखें खयाल

Side effects of drinking too much milk : बचपन से जो एक चीज़ हर किसी ने चखी है, वो है दूध। जीवन की शुरुआत ही दूध पीने से होती है और फिर हम जिंदगी भर दूध और उससे बने पदार्थ खाते-पीते रहते हैं। हमें हमेशा ही दूध पीने के फायदे बताए गए हैं। किसी भी बीमारी में, कमजोरी महसूस होने पर, रिकवरी के लिए, शक्ति के लिए या फिर भूख न होने पर कहा जाता है कि दूध पी लो। इस तरह दूध हर समस्या के लिए एक रामबाण की तरह है।

लेकिन ये भी सही है कि अति हर चीज की ज्यादा होती है। इसी तरह ज्यादा दूध पीना भी सेहत पर भारी पड़ सकता है। अगर आप बहुत अधिक दूध पीते हैं तो आपकी पाचन क्षमता प्रभावित हो सकती है और शरीर को इसे पचाने में मुश्किल हो सकती है। इसी तरह कई बार थकान, बेचैनी और सुस्ती भी महसूस हो सकती है। बहुत ज्यादा दूध पीना त्वचा की सेहत के लिए भी अच्छा नहीं है। अगर दिन में तीन गिलास से ज्यादा दूध पीते हैं तो ये दिल के लिए भी नुकसानदेह साबित हो सकता है।

ज्यादा दूध पीने से मतली हो सकती है। अगर शरीर में कहीं सूजन की समस्या है तो दूध पीने से बचें। इसमें मौजूद सैचुरेटेड फैट से ये समस्या और बढ़ सकती है। पीसीओएस या हार्मोन असंतुलन की समस्या होने पर भी दूध के सेवन की मनाही की जाती है। इससे शरीर में एंड्रोजन और इंसुलिन की मात्रा बढ़ती है। हाई फैट वाले दूध और उससे बने उत्पादों से वजन भी बढ़ सकता है। वहीं कुछ लोगों को लैक्टोज इंटॉलरेंस होता है, ऐसे लोगों को दूध से एलर्जी होती है। इन्हें डॉक्टर भी दूध और उससे बनी वस्तुओं से दूर रहने की सलाह देते हैं।

(डिस्क्लेमर : ये आलेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसे लेकर हम कोई दावा नहीं कर रहे)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews