ब्लैकहेड्स की समस्या? घर पर कैसे ट्राई करें इसे हटाने के सबसे असरदार तरीके

ब्लैकहेड्स की समस्या से परेशान हैं? नाक, ठोड़ी और माथे पर दिखने वाले ये काले धब्बे न केवल आपकी स्किन की खूबसूरती को बिगाड़ते हैं, बल्कि आत्मविश्वास को भी कम कर सकते हैं.
Skin Care

Skin Care: त्वचा संबंधित समस्याएं न सिर्फ़ चेहरे की सुंदरता कम करती है, बल्कि कॉन्फिडेंस भी कम कर देती है. इन्हीं समस्याओं में से एक है ब्लैकहेड्स, जो मुख्य रूप से नाक, माथे, और चिन के एरिया में होते हैं.

यह तब होते हैं, जब स्किन के पोर्स में गंदगी, तेल, डेड स्किन के कण जमा हो जाते हैं. जो हवा से संपर्क में आने पर काले हो जाते हैं. प्रदूषण, हार्मोनल बदलाव और स्किन से ज़्यादा तेल निकलना जैसे कारण ब्लैकहेड्स होने का कारण बनते हैं. मौसम बदलने या सही तरीक़े से त्वचा की देखभाल न करने से भी ब्लैकहेड्स बढ़ सकते हैं. इस परेशानी का सही समय पर इलाज करना बहुत ज़रूरी होता है, ताकि आपकी त्वचा साफ़ और स्वस्थ रहें.

घर पर कैसे ट्राई करें इसे हटाने के सबसे असरदार तरीके (Skin Care)

कई लोग ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए महंगे प्रोडेक्ट का इस्तेमाल करते हैं, तो वहीं कुछ लोग पार्लर में जाकर महँगा-महँगा ट्रीटमेंट करवाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर भी बेहद ही आसान तरीक़े से ब्लैकहेड्स से छुटकारा पा सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह है कि आपको इन उपाय को करने के लिए किसी भी तरह का कोई ख़र्च करने की आवश्यकता नहीं है.

शक्कर और टमाटर

अगर आप ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाना चाहते हैं तो टमाटर और चीनी का यह घरेलू उपाय बहुत ही फ़ायदेमंद हो सकता है. इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको एक टमाटर को आधे हिस्से में काटकर उसकी गूदे पर चीनी डालनी है.

फिर इसे ब्लैकहेड्स वाली जगह पर हल्के हाथों से मसाज करें. थोड़ी देर के लिए किया था ऐसे वैसे ही छोड़ देना चाहिए, ताकि टमाटर का रस पोर्स में समा सके. कुछ समय बाद आप देखेंगे कि ब्लैकहेड्स धीरे ऊपर आ जाएंगे. फिर इसे किसी मुलायम कपड़े से साफ़ करें ठंडे पानी से धो लें.

ऑलिव ऑयल और चावल

ब्लैकहेड्स से छुटकारा पाने के लिए कच्चे चावल और ऑलिव ऑयल का यह उपाय भी बहुत फ़ायदेमंद हो सकता है. सबसे पहले कच्चे चावलों को अच्छी तरह से पीस लें.

फिर दो चम्मच पिसे हुए चावल के आटे में एक चम्मच ऑलिव ऑयल मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें. इस पेस्ट को ब्लैकहेड्स वाली जगह पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें. थोड़ी देर के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें और गुनगुने पानी या फिर कॉटन की मदद से धो लें.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews