सोने से पहले लगाएं ये 1 घरेलू चीज, सुबह झिलमिलाता दिखेगा चेहरा

सर्दियों में अक्सर हमारी स्किन ड्राई और डल हो जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बस एक छोटा सा कदम उठाकर आप अपनी त्वचा को चांद सा बना सकते हैं? जी हां, सर्दी के मौसम में स्किन को निखारने के लिए कुछ आसान और असरदार टिप्स हैं.
Skin Care

सर्दियों के मौसम में त्वचा की देखभाल करना बिलकुल एक चुनौती बन जाती है. ठंडी-ठंडी हवाओं और हवाओं में नमी की कमी के कारण स्किन डल और ड्राई दिखने लगती है. इस समस्या को दूर करने के लिए लोग अक्सर तरह-तरह के महँगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और फेशियल का एक्सपेरिमेंट अपने चेहरे पर करते रहते हैं.

लेकिन कई बार इन सब चीज़ों का इस्तेमाल करने के बावजूद भी तो अच्छा पर कुछ ख़ास सुधार नहीं दिखता है. ऐसे में त्वचा की सही देखभाल और घरेलू उपायों को अपनाकर उसे स्वस्थ और चमकदार बनाए रखा जा सकता है.

सोने से पहले लगाएं ये 1 घरेलू चीज (Skin Care)

बाज़ार में मिलने वाले कैमिकल युक्त प्रोडक्ट से बचना इसलिए ज़रूरी है क्योंकि यह प्रोडक्ट त्वचा को हद से ज़्यादा ख़राब कर देते हैं, यही कारण है कि आज कल लोग घरेलू उपायों को ज़्यादा अपनाने लगे हैं, चलिए जानते हैं कि आप घर पर किस तरह से अपनी त्वचा को चमका सकते हैं.

सामग्री

ग्लिसरीन
गुलाब जल
पपीता
नींबू का रस

कैसे तैयार करें

सर्दियों में त्वचा को नैचुरल ग्लो देने के लिए एक आसान घरेलू उपाय बनाया जा सकता है. इसके लिए एक कटोरी में ग्लिसरीन, गुलाब जल और पपते का जेल ले और अच्छी तरह मिक्स करें.

फिर इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाकर इसे एक कांच की शीशी में भर लें. रोज़ाना सोने से पहले इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें. पूरी रात इस मिश्रण को चेहरे पर लगा रहने दें. सुबह हल्के गुनगुने पानी से चेहरा साफ़ कर लें.

इस नाइट स्किन केयर रुटीन को रोज़ाना अगर आप एक हफ़्ते तक अपनाएंगे तो आपको फ़र्क ख़ुद ब ख़ुद नज़र आने लगेगा. गुलाब जल और ग्लिसरीन हमारी त्वचा को हाइड्रेट और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है, वहीं पपीता स्किन को ड्राई होने से बचाता है. निम्बू में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो दाग़ धब्बे और डेड स्किन हटाने में मदद करते हैं. इन सब प्राकृतिक चीज़ों का मिश्रण हमारी त्वचा को सर्दियों में स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews