कहीं आप भी चेहरे पर तो नहीं लगा लेते हैं बॉडी लोशन? जानें इसके खतरनाक नुकसान

बॉडी लोशन शरीर की त्वचा (Skin) को मुलायम बनाने के लिए होता है, लेकिन ये चेहरे पर इस्तेमाल करने से नुकसान पहुंचा सकता है. चेहरे की त्वचा ज्यादा सेंसिटिव होती है, और बॉडी लोशन से जलन, पिंपल्स या रैशेज हो सकते हैं.
Skin

सभी की यही ख़्वाहिश रहती है, कि उसकी त्वचा (Skin) हमेशा चमकती रहे, जिसके चलते तमाम प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट पाए जाते हैं, इन्हीं में से एक है बॉडी लोशन. बॉडी लोशन एक ऐसा प्रोडक्ट है, जो लगभग हर घर में पाया जाता है, यह बेजान और ड्राई त्वचा को मुलायम बनाने का काम करता है. साथ ही साथ यह त्वचा को हाइड्रेट रखने में भी मदद करता है.

लेकिन अक्सर देखा जाता है कि कई लोग बॉडी लोशन को हाथ पैर में लगाने के अलावा चेहरे पर भी लगा लेते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि चेहरे के लिए कितना ज़्यादा नुकसानदायक हो सकता है. आज हम आपको से आर्टिकल में पूरी जानकारी देंगे कि आख़िर बॉडी लोशन को चेहरे पर क्यों नहीं लगाना चाहिए, तो चलिए जानते हैं.

पोर्स बंद हो जाते हैं

बॉडी लोशन को चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए इसका सबसे पहला और मुख्य कारण यह है, कि इसे चेहरे पर लगाने से चेहरे के पोर्स बंद हो जाते हैं. यही कारण है कि अक्सर लोगों को चेहरे पर बेवजह पिम्पल होने लगते हैं. इतना ही नहीं ब्लैकहेड्स की समस्या भी उत्पन्न हो सकती है. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बॉडी लोशन का टेक्सचर चेहरे की त्वचा के मुक़ाबले अलग होता है. जिस वजह से यह चेहरे पर तमाम प्रकार की समस्या पैदा कर सकता है.

त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है

बॉडी लोशन का इस्तेमाल, हाथों और पैरों में किया जाता है. अगर हम इसका इस्तेमाल चेहरे के लिए करते हैं, तो इससे त्वचा रूखी और बेजान हो सकती है. क्योंकि यह चेहरे की त्वचा को नमी अच्छे से नहीं दे पाता है. इसलिए कभी भी बॉडी लोशन को चेहरे पर नहीं लगाना चाहिए, चेहरे के लिए क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए.

एलर्जी हो सकती हैं

चेहरे की त्वचा काफ़ी सेंसिटिव होती है, कई बार ऐसा होता है कि बॉडी लोशन का इस्तेमाल चेहरे पर करने से कई तरह की एलर्जी हो सकती है. हाथ और पैरों की त्वचा हार्ड होती है, इसलिए बॉडी लोशन को हाथ और पैर में लगाया जा सकता है, अगर हमें से चेहरे पर लगाते हैं, तो इसमें पाए जाने वाले कैमिकल चेहरे पर रिएक्शन कर सकते हैं.

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews